-->
बड़े उमंग और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव     नगर विधायक अरुण कुमार ने बच्चों को बांटी पिचकारीयां

बड़े उमंग और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव नगर विधायक अरुण कुमार ने बच्चों को बांटी पिचकारीयां

बरेली। होली के अवसर पर मानव सेवा क्लब द्वारा रोटरी भवन में होली उत्सव एवं रंगारंग का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गीत संगीत का रंगारंग कार्यक्रम क्लब के सदस्यों और उनके परिजनों द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ प्रस्तुत किया गया। अजय चैहान और उनकी टीम द्वारा होली की धुन और संगीत की मोहक प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. राजेन्द्र भारती, डाॅ. सुरेश रस्तोगी, सी.ए. अनिल चैधरी, विकास खरे और इं. के.बी.अग्रवाल द्वारा किया गया।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक डा. अरूण कुमार ने बच्चों को पिचकारी बांटी और श्रेष्ठ काम करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। गीत संगीत का कार्यक्रम में मीरा मोहन ने मोरी भीगी चुनरिया सारी रंग डार गयो गिरधारी गीत सुनाकर श्रोताओं मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं मधु वर्मा ने होली आई रे कन्हाई गीत सुनाकर लोगों की तालियां बटोरीं। कल्पना सक्सेना ने रंगमय होली कैसे खेलूंगी सांवरिया के संग सुनाया। इनके अतिरिक्त अजय चैहान ने अरे जा हट नटखट सुनाकर लोगों की वाहवाही लूटी, श्रीमती ऊषा अग्रवाल ने होली का भजन सुनाया तो सरला चौधरी ने होरी खेलन पधारो श्री वृंदावन में सुनाकर वातावरण गुंजायमान कर दिया। डाॅ. अतुल वर्मा, विशाल मेहरोत्रा, सुधीर मोहन, विमला चैहान, शोभा सक्सेना, मुकेश सक्सेना, चित्रा जौहरी ने भी होली के गीतों की सुन्दर प्रस्तुति दी। नन्ही बच्ची आकृति ने गणेश वंदना पर बहुत ही सुन्दर नृत्य करके लोगों का मन मोह लिया। होली के विशेषांक मानव दर्पण का विमोचन प्रो. राजेन भारती, डाॅ. अरूण कुमार, वेद प्रकाश सक्सेना, अभय सिंह भटनागर, सी.एस. अंकित अग्रवाल, अनिल चैधरी, मोहित सक्सेना और क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ फूलों की होली और होली के गीत पर नृत्य सदस्यों द्वारा किया गया। लकी ड्राॅ का भी आयोजन किया गया। जिसमें डाॅ. अरूण कुमार ने लकी ड्राॅ के कूपन निकाले। प्रथम पुरस्कार क्लब की सम्मानित सदस्या श्रीमती शिवा सक्सेना को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार क्लब के वरिष्ठ सदस्य डाॅ. अतुल वर्मा और मधु वर्मा को मिला तथा तीसरा पुरस्कार क्लब के वरिष्ठ सदस्य श्री सत्येन्द्र सक्सेना एडवोकेट और शकुन सक्सेना को दिया गया। सभी कूपन लेने वाले सदस्यों को अनिवार्य रूप से एक सुन्दर आकर्षक पुरस्कार दिया गया। नारी सम्मान में शिक्षा के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए श्रीमती अंजू अग्रवाल को शांति शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं क्लब की सम्मानित सदस्या श्रीमती कमल भारती को सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। श्रीमती रश्मि उपाध्याय को नगर विधायक डाॅ. अरूण कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वैवाहिक वर्षगांठ पर डाॅ. अतुल वर्मा और मधु वर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निधि शर्मा, मीनू वर्मा, डाॅ. रचना सक्सेना, वीरेन्द्र स्वरूप अग्रवाल, रूबी चैहान, शशिबाला वर्मा, सीमा वर्मा, किरन सक्सेना, कुसुम लता गुप्ता, इं. ए.एल.गुप्ता, इं. के.बी.अग्रवाल, अभय चन्द्र वर्मा, डाॅ. आनन्द बिहारी लाल लखटकिया, डाॅ रचना आनंद, रोहित राकेश, विक्रम अग्रवाल, राजीव सिटी, नरेन्द्र कोहली, अनिता कोहली, कल्पना गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, डाॅ. एम.एम. अग्रवाल, सी.एस. निधि अग्रवाल, )तु सक्सेना, संजय सक्सेना, प्रिया मेहरोत्रा, इंद्रदेव त्रिवेदी, राजेन्द्र कुमार सक्सेना, कुसुम सक्सेना, मयंक अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

0 Response to "बड़े उमंग और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव नगर विधायक अरुण कुमार ने बच्चों को बांटी पिचकारीयां"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article