साप्ताहिक बाजार से फैल सकता है कोरोना संक्रमण बाजारों में पुलिस व पालिका अधिकारी दूर-दूर तक नहीं आए नजर, साप्ताहिक बाजारों पर नजर रखनेवाला कोई नहीं
साप्ताहिक बाजार से फैल सकता है कोरोना संक्रमण बाजारों में पुलिस व पालिका अधिकारी दूर-दूर तक नहीं आए नजर, साप्ताहिक बाजारों पर नजर रखनेवाला कोई नहीं
कोरोना महामारी के बीच साप्ताहिक बाजार लगने शुरु हो गए है। इन साप्ताहिक बाजारों में कोविड-19 और यूपी सरकार की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ती नजर आई। कस्वे में रामलीला मैदान में बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगाने वाले ज़्यादातर के पास ना तो मास्क, सेनेटाइजर और ना ही सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे है। पुलिस व पालिका के अधिकारी बाजारों में दूर-दूर तक नजर नहीं आए। डॉक्टरो की माने तो साप्ताहिक बाजार से कोरोना संक्रमण फैल सकता है। कोरोना वायरस इस समय कमजोर पड़ा है, पर जिस तरह से साप्ताहिक बाजारो में धज्जियां उड़ाई जा रही है यह महंगा साबित हो सकता है। बाजारों मे इतनी अधिक भीड़ है कि सोशल डिस्टेंस का तो पालन की बात तो दूर अधिकतर लोगों ने मास्क तक नहीं लगाए हुए है।
0 Response to "साप्ताहिक बाजार से फैल सकता है कोरोना संक्रमण बाजारों में पुलिस व पालिका अधिकारी दूर-दूर तक नहीं आए नजर, साप्ताहिक बाजारों पर नजर रखनेवाला कोई नहीं"
एक टिप्पणी भेजें