सभासदों का धरना प्रदर्शन रंग लाया ।अब पूरे शहर को मिलेगी शहरी क्षेत्र की बिजली ।
सभासदों का धरना प्रदर्शन रंग लाया ।अब पूरे शहर को मिलेगी शहरी क्षेत्र की बिजली ।
बहेड़ी कस्बे के चार मोहल्लों की बिजली आपूर्ति शहरी क्षेत्र की तरह कराने की मांग को लेकर नगर पालिका के सभासदों ने आज धरना दिया.इन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति की खराब व्यवस्था को लेकर सभासदों में रोष है. सभासदों का कहना है कि नगर पालिका के वार्ड 5,10,24 और 25 मोहल्ला मोहम्मदपुर व शेखूपुर में बिजली सप्लाई की हालत बेहद खराब है.कम क्षमता के ट्रांसफार्मर आए दिन फुंकते रहते हैं.थोड़ी-थोड़ी देर में बिजली ट्रिप करती रहती है.इन इलाकों में बिजली देहात क्षेत्र के हिसाब से हो रही है.बिजली सप्लाई शहर के हिसाब से किए जाने की मांग अरसे से की जा रही है,मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही.बिजली की केबिल बिछी हुई है,लेकिन उसको जोड़ा नहीं जा रहा. सभासदों ने आज इस मामले में कोई सुनवाई न होने पर धरना दिया,।
लेकिन सभासदों का धरना प्रदर्शन खत्म होने से पहले बिजली विभाग वालो ने नगर के चार मुहल्ले की बिजली शहरी बिजली घर से जुड़वा दी । शहरी क्षेत्र की बिजली मिलने से अब लोगो को ज्यादा परेशानी नही उठानी पड़ेगी । यहां आपको बताते चलें कि ग्रामीण बिजली घर की हालत बहुत ही जर्जर है जिसमे आये दिन कोई न कोई दिक्कत सामने आ जाती है जिसके कारण लोगो को जरूरत भर की भी बिजली नही मिल पाती है । सभासदों ने इस इलाके में ज़रूरत के हिसाब से नए ट्रांसफार्मर लगवाने और पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग की.सधरना देने वालों में सभासद नसीम अहमद,सलीम अहमद चंदा,मोहम्मद रफी, ताहिर पप्पू,मोहम्मद ज़ाकिर व सईद अहमद आदि थे.
0 Response to "सभासदों का धरना प्रदर्शन रंग लाया ।अब पूरे शहर को मिलेगी शहरी क्षेत्र की बिजली ।"
एक टिप्पणी भेजें