-->
Bareilly News करोडो का ट्रांजैक्शन कर साइबर फ्रॉड के पैसो को ठिकाने लगाने वाले गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bareilly News करोडो का ट्रांजैक्शन कर साइबर फ्रॉड के पैसो को ठिकाने लगाने वाले गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली रूबरू बरेली। साइबर अपराध से बैंक के विभिन्न खातो में करोडो का ट्रांजैक्शन कर साइबर फ्रॉड के पैसो को ठिकाने लगाने वाले गैंग को प्रेम नगर पुलिस ने बरेली के डीडीपुरम की तरफ जाने वाले रास्ते पर बंद पडी रेलवे लाइन के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया 

गिरफ्तार करे गए आरोपी
मुशर्रफ पुत्र हाजी जाहिद रियाजखान नि० रोड नं0 1 परतापुर चौधरी थाना इज्जतनगर बरेली उम्र करीब 37 वर्ष
2. अब्दुल रज्जाक उर्फ पिंटू पुत्र अब्दुल सलाम नि० चौधरी तालाब थाना किला जिला बरेली उम्र 20 वर्ष
 3. निशांत श्रीवास्तव पुत्र राकेश नि० जोहरपुर थाना सीबीगंज जिला बरेली उम्र 22 वर्ष 
4. शिवम गोश्वामी पुत्र बहादुर गोश्वामी नि० चौधरी तालाब फाटक के पास थाना किला उम्र करीब 21 वर्ष को दिनांक 2 सितंबर को समय 08.30 बजे बंद पडी रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया 
पुलिस द्वारा पूछे जाने पर 
आरोपि मुशर्रफ ने बताया की बह पिथौरागढ़ में एल्युमिनियम का काम करता था वहीं पर रहकर उसकी मुलाकात फोन से कुछ लोगो से हुयी तो उनके द्वारा बताया गया कि तुम हमे कुछ बैंक खाते उपलब्ध कराओ जिसमे हम तुम्हे कुछ पैसा ट्रांसफर करेंगे। जिसको तुम हमारे दिए हुए बैंक खातो में उसी रकम को डाल देना उसमे से कमीशन के तौर पर एक मोटी रकम बतौर मुनाफा तुम्हें मिलेगा। 

इसके लिए तुम अपने यहां 04-05 लडके तैयार करो क्योकि हमे तुमसे काफी संख्या मे खाते चाहिए होंगे। 


उनके कहे अनुसार आरोपी ने मोटे मुनाफे की खातिर अपने 04-05 लडको का गैंग बनाकर काम करना शुरू कर दिया 

मुशर्रफ अपने अन्य साथियों को उनको टारगेट देता था। 

गैंग के सदस्य अब्दुल, निशान्त, शिवम, मोहित, हामिद, जिशान के द्वारा आरोपी को कई खाते दिए जाते थे उन खातो को वह साइबर ठगो को व्हाटसअप के माध्यम से सम्पर्क कर उपलब्ध करता था 

तथा उनके द्वारा भारत के विभिन्न राज्यो में साइबर फ्रांड करने के उपरान्त वहां से चुराई हुई रकम को अपने दिए हुए खातो मे डलवाकर फिर उनके द्वारा कुछ खाते दिए जाते थे। जो भारत के अलग अलग जगह के बैंक के होते थे उन खातो में अपने दिए हुए खातो से पैसा कैश निकालकर उनके द्वारा दिए गए खातो में जमा करा देता था। 

इस काम के कमीशन बतौर मोटा पैसा मिलता था। 

उसी पैसो के बीच मे आरोपी का कमीशन तय हुआ करता था 


गैंग के सदस्यो को भी वह अपने पैसो मे से उनका कमीशन उनको देता था। जिसके द्वारा दिए गए खाते में पैसा आता था। 

उसके हिसाब से उसको कमीशन दे देता था।

पकड़े गए गैंग के अन्य साथियों ने बताया कि

मुशर्रफ द्वारा एकाउण्ट लाने के लिए कहा जाता था तो वह गांव मोहल्लो के रिक्शे वाले, ठेले वाले, फेरी वाले लोगो को तलाशते थे। 

व्यक्ति मिल जाने पर एकाउण्ट खुलवाने के लिए 1000-2000 रुपये का लालच देकर उनसे एकाउण्ट खुलवा लेते थे 

तथा उनका एटीएम, पासबुक, यूपीआई और क्यूआर कोड को ले लेते थे। 

उस एकाउण्ट में पैसे डलवा देते थे। उसमे हमारा जोखिम कम था क्योकि तमिलनाडू, बैंगलोर आदि जगह की पुलिस यहा आती थी तो वह खाता धारक को तलाशती थी आरोपी साफ बचकर निकल जाते थे 
और आरोपीखाते धारक को अपनी गलत पहचान बताते थे। जिससे पुलिस कभी तलाश नहीं कर पाती थी 

अन्य साथी अन्य व्यक्तियों के खोले गए अकाउंट को मुशर्रफ को देते थे 

जिसके बाद मुशर्रफ उन एकाउण्ट में पैसो का ट्रांजैक्शन करता था।
जिससे कमीशन के रुप मे कुछ पैसे मिलते थे।
जिससे वह लोग अपना खर्चा चलाते थे।

आरोपियों ने बताया कि
एक एकाउण्ट ज्यादा दिन नहीं चलता था अकाउंट बार बार फ्रिज हो जाता था आरोपियों को लगातार नए एकाउण्ट चाहिए होते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 Response to "Bareilly News करोडो का ट्रांजैक्शन कर साइबर फ्रॉड के पैसो को ठिकाने लगाने वाले गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article