-->
यू पी के पर्यावरण मंत्री ने महिलाओं को पौधे बांटकर किया सम्मान

यू पी के पर्यावरण मंत्री ने महिलाओं को पौधे बांटकर किया सम्मान

विविध संवाद के नारी विशेषांक का  हुआ विमोचन
बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में महिला दिवस पर महिला उत्सव मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि यू पी वन एवं पर्यावरण मंत्री  डा. अरुण कुमार ने महिलाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि नारी से ही सृष्टि चल रही है और नारी ही सृष्टि की अनुपम कृति है।



 रोटरी भवन में महिला दिवस पर समाज सेविका प्रियंका कपूर अनुराधा, अनामिका मिश्रा, शिक्षाविद आशा शुक्ला सहित 35 से ज्यादा कर्मशील महिलाओं को सम्मानित किया गया। क्लब के संरक्षक डा. अरुण कुमार, के. बी. अग्रवाल,क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, महासचिव प्रदीप माधवार, सत्येन्द्र सक्सेना, प्रकाश सक्सेना ने सभी महिलाओं को शाल, पटका और पौधे देकर सम्मानित किया। 


विविध संवाद के नारी विशेषांक का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। अति विशेष उपलब्धियों के लिए 75 वर्षीय सत्येन्द्र सक्सेना एडवोकेट को लाइफ टाइम एचीवमेंट एवार्ड दिया गया। सम्मान स्वरूप शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह वनमंत्री डा. अरुण कुमार  ने दिया।



 गीत-संगीत का कार्यक्रम भी हुआ जिसमें गायकों ने एक से एक सुंदर गीत प्रस्तुत किये। प्रकाश चंद्र सक्सेना ने संचालन किया। डा. आलोक खरे ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ पवन सक्सेना, अनिल सक्सेना, सुधीर मोहन, डॉ अतुल वर्मा, डॉ अजय गुप्ता, एन एल गुप्ता, राजेश सक्सेना, इंद्रदेव त्रिवेदी, नरेंद्र कोहली, संजय सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, वेद प्रकाश क़ातिब, जितेंद्र सक्सेना, शकुन सक्सेना, किरण सक्सेना, कुसुम लता गुप्ता,  मधुरिमा सक्सेना,  मधु वर्मा, शशि सक्सेना, त्रिप्ता खरे, मुकेश सक्सेना आदि उपस्थित रहे।      निर्भय सक्सेना


विज्ञापन
खबरों के लिए विज्ञापन के लिए संपर्क करें
संपादक गुरबचन +919897822354

0 Response to "यू पी के पर्यावरण मंत्री ने महिलाओं को पौधे बांटकर किया सम्मान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article