Bareilly News: वृद्धाश्रम में मनाया विश्व परिवार दिवस हुआ कार्यक्रम का आयोजन
बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में विश्व परिवार दिवस पर गुरुवार को हार्टमैन पुल के नीचे स्थित काशी वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मानव सेवा के सदस्यों ने वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के बीच समय बिताया उनसे उनकी कुशलक्षेम ली और उनको यह महसूस कराने का प्रयास किया कि वह हमारे परिवार का ही एक हिस्सा हैं। कुछ वृद्धजनों को छड़ी बांटी गईं।
सभी वृद्धजनों को भोजन कराया गया। क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने बताया कि वृद्धजनों के बीच बैठकर अपने परिवार की अनुभूति हुई जो एक सुख का खुशी भरा एहसास है। कार्यक्रम में सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, राजेश सक्सेना, कल्पना सक्सेना,प्रकाश चंद्र,अरुणा सिन्हा, अनिल सक्सेना,सुनील शर्मा, मुकेश कुमार,मंजू लता,राजेश कुमार,शिवा जी सहित कई लोगों का सहयोग रहा।
0 Response to "Bareilly News: वृद्धाश्रम में मनाया विश्व परिवार दिवस हुआ कार्यक्रम का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें