Bareilly News: बरेली में आई.टी.पार्क विकसित करने का दिया ज्ञापन
बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब ने बरेली में आई.टी.पार्क विकसित करने के लिये प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सांसद छत्तरपाल सिंह और वनमंत्री डा. अरुण कुमार को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि बरेली शहर के युवक इधर-उधर न भटकें इसलिए बरेली में पुणे, हैदराबाद,बैंगलौर की तर्ज पर आई. टी.पार्क विकसित किया जाए।ज्ञापन में यह भी उल्लेख है कि बरेली दिल्ली लखनऊ के मध्य होने के कारण यहाँ रेल और हवाई सेवा की अच्छी सुविधा भी है।इस ज्ञापन को तत्काल कार्यवाही के लिए प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और झारखंड के राज्यपाल और आठ बार के सांसद रहे महामहिम संतोष गंगवार को भी भेजा गया है। ज्ञापन मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और मुकेश सक्सेना ने दिया।
0 Response to "Bareilly News: बरेली में आई.टी.पार्क विकसित करने का दिया ज्ञापन"
एक टिप्पणी भेजें