-->
Bareilly News: सैनिकों के दम पर ही आज देश है सुरक्षित

Bareilly News: सैनिकों के दम पर ही आज देश है सुरक्षित

बरेली रूबरू बरेली। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कारगिल विजय दिवस गोष्ठी में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर डॉ उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया और कहा कि  सैनिकों के दम पर ही आज देश सुरक्षित है। 

 भारतीय जनता पार्टी महानगर  सिविल लाइंस कार्यालय पर पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने  कारगिल युद्ध के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि सैनिकों के दम पर ही आज देश सुरक्षित है। युद्ध अत्यंत कठिन परिस्थितियों में लड़ा गया था। वर्ष 1999 में कारगिल विजय के बाद देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों के शौर्य, पराक्रम बहादुरी के लिए सम्मान में श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। 

सांसद छत्रपाल गंगवार ने कारगिल युद्ध के बारे में जानकारी देते हुए कहा हमें सैनिकों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि  हर समय देश की सेवा के लिए समर्पित रहते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी देश की सेवा करते हैं। महापौर डॉ उमेश गौतम ने भी सैनिकों के सम्मान में विस्तार से बताया और कहा कारगिल युद्ध के 26 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और आज इसी लिए 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।


बीजेपी महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कारगिल युद्ध के बारे में जानकारी देते हुए कहा हम सभी को सैनिकों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि वह देश की सेवा में रहते है इसके बाद सभी सैनिकों को सम्मान किया गया। 

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों, महापौर डॉ उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, विष्णु शर्मा, धनंजय शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, अनिल कुमार सक्सेना, कैप्टन अरविंद कुमार, के के मिश्रा, विक्रम सिंह, मनोज सिंह चौहान, भूरे सिंह चौहान, संतोष अग्रवाल, अजय कुमार शर्मा, लाखन सिंह , प्रभु दयाल लोधी, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर समस्त महानगर पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: सैनिकों के दम पर ही आज देश है सुरक्षित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article