-->
Bareilly News: बरेली  नाथ मंदिरों  पर हेलिकॉप्टर से की पुष्प वर्षा।आकाश से ऐतिहासिक पुष्प वर्षा का साक्षी बना बरेली, भक्तगणों ने लगाए हर- हर महादेव के जयकारे

Bareilly News: बरेली नाथ मंदिरों पर हेलिकॉप्टर से की पुष्प वर्षा।आकाश से ऐतिहासिक पुष्प वर्षा का साक्षी बना बरेली, भक्तगणों ने लगाए हर- हर महादेव के जयकारे


बरेली रूबरू बरेली। स्मार्ट सिटी नाथनगरी बरेली में श्रावण माह के तीसरे सोमवार पर उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आव्हान पर जिला प्रशासन द्वारा बरेली शहर के सातों नाथ मंदिरों में व वहां जलाभिषेक करने पहुंचने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर आकाश से  हेलिकॉप्टर से ऐतिहासिक पुष्प वर्षा की गयी। सभी नाथ मंदिर पर पुष्पवर्षा को देखकर पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव  के उदघोष से गूंज उठा। नागरिक आस पास की छतो से वीडियो बनाते रहे। 
इस क्रम में मंडलआयुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल, आई जी पुलिस अजय कुमार सहानी,  जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य एवं अधिकारियों द्वारा कांवड़ियों के लिए की गयी व्यवस्थाओं का भी हेलिकॉप्टर में बैठ कर हवाई सर्वेक्षण कर देखा गया कि कहीं कांवड मार्गों व शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है। 

बरेली में सावन के तीसरे सोमवार को हेलिकॉप्टर से ऐतिहासिक पुष्प वर्षा के आयोजन को लेकर  सुबह 08 बजे से ही पुलिस लाइन में तैयारियां शुरू हो गयी। लगभग 12 बजे तक नाथ मंदिरों पर पुष्प वर्षा का कार्यक्रम क्रमवार चलता रहा। 

सबसे पहले मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीआईजी अजय कुमार सहानी द्वारा हेलीकॉप्टर से उड़ान भर रामगंगा व तपेश्वर नाथ मंदिर में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गयी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।


इसके उपरांत जिलाधिकारी अविनाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा हेलीकॉप्टर से उड़ान भर जनपद के नाथ मंदिरों  की सुरक्षा व्यवस्था जायजा लेते हुए अलखनाथ मंदिर, त्रिवटीनाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ, तपेश्वरनाथ मंदिर, मढ़ीनाथ मंदिर, चौबारी रामगंगा पुल व नैनीताल रोड (हरिद्वार मार्ग) के आसपास, पशुपति नाथ मंदिर व बनखंडी नाथ मंदिरों व मंदिर परिसर में उपस्थित कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन व स्वागत किया गया।

अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक द्वारा भी बरेली के कांवड़ मार्गों का निरीक्षण करते हुए कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गयी। 

अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा द्वारा भी बरेली के कांवड़ मार्गों, नाथ मंदिरों का निरीक्षण करते हुए कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गयी। पुलिस अधीक्षक नार्थ मुकेश चन्द्र मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार द्वारा भी बरेली के कांवड़ मार्गों, नाथ मंदिरों का निरीक्षण करते हुए कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गयी। 


इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने श्रावण माह के तीसरे सोमवार की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस माह में भक्तगण हरिद्वार, कछला एवं अन्य पवित्र स्थानों से गंगा का पवित्र जल लाकर बरेली स्थित नाथ मंदिरों में भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। 

कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को कहीं कोई परेशानी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कही कोई दिक्कत तो नहीं है उक्त के दृष्टिगत बरेली में हवाई सर्वेक्षण किया गया है। साथ ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर उनकी श्रद्धा और आस्था के सम्मान में पुष्प वर्षा की गयी है। 


जनपद में ऐतिहासिक पुष्प वर्षा होते देख कावड़ यात्रियों द्वारा भाव विभोर होकर हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारे लगाये गये। निर्भय सक्सेना

 

0 Response to "Bareilly News: बरेली नाथ मंदिरों पर हेलिकॉप्टर से की पुष्प वर्षा।आकाश से ऐतिहासिक पुष्प वर्षा का साक्षी बना बरेली, भक्तगणों ने लगाए हर- हर महादेव के जयकारे "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article