Bareilly News: कायस्थ चेतना मंच के तीज महोत्सव में गीत नृत्य ने समा बांधा
बरेली रूबरू बरेली। कायस्थ चेतना मंच महिला इकाई के तत्वावधान में तीज महोत्सव में कायस्थ परिवार की महिलाओं ने हरे परिधान में गीत एवं नृत्य से समा बांधा। तीज कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं व्यवसायी श्रीमती मंजूषा श्रीवास्तव रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रियांशी सक्सेना एवं अध्यक्षता अनिता मुकेश ने की।
एक होटल में तीज कार्यक्रम में सबसे पहले भगवान श्री चित्रगुप्त जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूर्व डिविजन मैनेजर आर के सक्सेना ने कार्यक्रम प्रारंभ कराया।
चित्रगुप्त वंदना श्रीमती कविता मेंटरिंग सक्सेना, ललिता सक्सेना एवं संगीता सक्सेना ने की। तीज कार्यक्रम में प्रकाश सक्सेना एवं संभव शील ने धूम मचा दी। प्रकाश जी ने कभी मिथुन का डांस तो कभी राजेश कुमार और मुकेश जी के गीतों से सभी को मस्त कर दिया।
इसके साथ कविता सक्सेना ने सावन का गीत गया वहीं। अनुराधा सक्सेना के डांस ने मनमोह लिया, रश्मि सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, अनिता मुकेश, संजीव सक्सेना, अरुणा सक्सेना, ने भी सावन के गीत गाए। विशिष्ट अतिथि डॉ प्रियांशी ने भी अपनी मधुर आवाज में राधा रानी का गीत सुनाया।
डॉ पवन सक्सेना ने अपना सुंदर सा गीत सुनाया। डांस की सिलसिला चला तो बहुतों को जोश आ गया एकता सक्सेना और मुख्य अतिथि मंजूषा श्रीवास्तव ने भी अपने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए, अनीता सिंह और राखी सक्सेना ने जोरदार नृत्य किया।
अनुराधा सक्सेना, अनीता सिंह, विकल्प सक्सेना में कवि विष्णु सक्सेना का गीत सुनाया। संभव शील और सुरभि सक्सेना ने मस्ती के साथ, मेधांश एवं मेधा ने भी नृत्य किया। प्रतिभा जौहरी व पंकज जौहरी के युगल नृत्य किया।
मास्टर मेघांश ने भी अपने छोटे से कद के अनुसार सुंदर प्रस्तुति डांस की दी कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दीपाली सक्सेना ने अपने अंदाज में किया।
इस कार्यक्रम में डी पी सिंह एडवोकेट, डॉ पवन सक्सेना,अमित सक्सेना बिंदु, निर्भय सक्सेना, बी के सक्सेना, पी के सक्सेना, अशोक सक्सेना, अधिवक्ता सुनील सक्सेना, वीरेन्द्र आर्या, उपासना आर्या, मुकेश सक्सेना, पूजा सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, रश्मि सक्सेना, अल्पना सक्सेना, अरुणा सिन्हा, गीता सक्सेना आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम में बीजेपी महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, डॉ पवन सक्सेना, संजय सक्सेना ने सभी को पुरस्कृत किया।
अनिता मुकेश ने सभी महिलाओं को पीस लिली का पौधा गिफ्ट कर सुख शांति की कामना की व हरियाली तीज पर्व पर प्रकाश डाला। अंत में अध्यक्ष संजय सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: कायस्थ चेतना मंच के तीज महोत्सव में गीत नृत्य ने समा बांधा"
एक टिप्पणी भेजें