-->
Bareilly News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सम्भावित आगमन 6 को। जिलाधिकारी ने लोकार्पण एवं शिलान्यास वाले कार्यों का ब्यौरा तैयार करने के दिए निर्देश

Bareilly News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सम्भावित आगमन 6 को। जिलाधिकारी ने लोकार्पण एवं शिलान्यास वाले कार्यों का ब्यौरा तैयार करने के दिए निर्देश


बरेली रूबरू बरेली। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 6 अगस्त 2025 को  बरेली में सम्भावित आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक कर 
लोकार्पण एवं शिलान्यास कराए जाने वाले कार्यों का ब्यौरा तैयार करने को कहा।

 साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का चयन, के अलावा बरेली कॉलेज के आयोजन स्थल पर विकास कार्यक्रमों की प्रदर्शनी लगाने के भी निर्देश दिए गए।

कलेक्ट्रेट में  जिलाधिकारी अविनाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित समस्त अधिकारियों ने आयोजन हेतु निर्धारित बरेली कॉलेज के प्रांगण में जाकर तैयारियों का भी जायजा लिया, जहां मंच, वीआईपी के बैठने की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विश्राम सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान, समस्त अपर जिलाधिकारी/उप जिलाधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सम्भावित आगमन 6 को। जिलाधिकारी ने लोकार्पण एवं शिलान्यास वाले कार्यों का ब्यौरा तैयार करने के दिए निर्देश "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article