-->
Bareilly News: कार्य स्थल पर महिलाओं को सुरक्षा एवं लैंगिक उत्पीड़न रोकने की समिति की बबीता सदस्य बनी

Bareilly News: कार्य स्थल पर महिलाओं को सुरक्षा एवं लैंगिक उत्पीड़न रोकने की समिति की बबीता सदस्य बनी

बरेली रूबरू बरेली। महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के प्राविधानों के अनुपालन में कार्य स्थल पर महिलाओं को सुरक्षा एवं लैंगिक उत्पीड़न से मुक्त सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर आन्तरिक परिवाद समिति पुनर्गठन किया गया है। जिसमें श्रीमती बबिता रस्तोगी पत्नी  बीजेपी नेता जितेन्द्र रस्तोगी को सदस्य बनाया गया है। 


इस समिति में श्रीमती नीलम रानी = अध्यक्ष, संयुक्त आयुक्त (विअनुशा) राज्य कर, बरेली संभाग-ए, बरेली, श्रीमती ज्योत्सना सिंह कुशवाहा, उपायुक्त राज्य कर, खण्ड-09,
 सुभेश तिवारी, उपायुक्त राज्य कर खण्ड-06, सुश्री श्रुति पाण्डेय, सहायक आयुक्त राज्य कर, खण्ड-2, बरेली, श्रीमती शर्मिला बंसल,प्रधान सहायक, कार्यालय संयुक्त आयुक्त (वि अनु शा) राज्य कर बरेली संभाग-बी, बरेली एवं 
श्रीमती बबिता रस्तोगी पत्नी  बीजेपी नेता जितेन्द्र रस्तोगी को सदस्य मनोनीत किया गया है। 

उक्त समिति यथा आवश्यकतानुसार बैठकें आहूत करके उक्त अधिनियम में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में यथोचित कार्यवाही करेंगी।  

उक्त कमेटी आवश्यकतानुसार पुरुष सहकर्मी अधिकारी/कर्मचारी का सहयोग लेने के लिए अधिकृत होंगीं। श्रीमती बबीता रस्तोगी को  संतोष कुमार गंगवार  राज्यपाल झारखंड, अरुण सक्सेना वन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,  संजीव अग्रवाल विधायक कैंट, कुंवर महाराज सिंह सदस्य विधान परिषद, पुष्पेंद्र शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा, रवि रस्तोगी, डॉ  सुरेश रस्तोगी, विनोद रस्तोगी, गोपाल रस्तोगी,  प्रेम प्रकाश अग्रवाल, चौधरी असलम वरिष्ठ नेता कांग्रेस, जगमोहन गुप्ता,  गोपेश अग्रवाल,  नवीन अग्रवाल, डॉ  प्रमेन्द्र माहेश्वरी, कवि रोहित राकेश, अशोक गोयल, श्रीमती पुष्पा पांडे सदस्य राज्य महिला आयोग,  राजीव अग्रवाल बूबना, संदीप अग्रवाल मिंटू अध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन, पवन सक्सेना अध्यक्ष उपजा प्रेस क्लब, सुमित श्रीवास्तव, विशाल मेहरात्रा,  अतुल कपूर पूर्व उपसभापति नगर निगम सहित कई शुभचिंताको ने बधाई दी । निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: कार्य स्थल पर महिलाओं को सुरक्षा एवं लैंगिक उत्पीड़न रोकने की समिति की बबीता सदस्य बनी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article