-->
Bareilly News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप मे मनाया गया।

Bareilly News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप मे मनाया गया।

बरेली रूबरू बरेली। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में अखिल भारतीय प्रियंका गांधी संगठन जिला इकाई के तत्वावधान में मोहल्ला शाहबाद में मनाया गया।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके महान कार्यों को याद करते हुए उन्हें 21वीं सदी का कंप्यूटर क्रांति का जनक बताया।         

इस अवसर पर बोलते हुए अखिल भारतीय प्रियंका गांधी संगठन के यू0पी0राज्य प्रदेश अध्यक्ष (मुख्य निकाय) डॉ सर्वत हुसैन हाशमी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के देश के प्रति योगदान को भुलाया नहीं जा सकता वह आधुनिक भारत के निर्माता थे जिनके महान कार्यों में कंप्यूटर क्रांति, दूरसंचार एवं आईटी क्रांति, महिला सशक्तिकरण, नवीन शिक्षा प्रणाली, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम ,पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाना एवं मताधिकार के लिए 18 वर्ष की आयु आदि ऐसे महान कार्य हैं जिन से देश को विकसित राज्य बनाने में अभूतपूर्व सफलता मिली और देश लगातार उन्नति एवं प्रगति की ओर दौड़ रहा है।                   


जिला अध्यक्ष अब्दुल हसीन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा किया गया शांति समझौता एक ऐसा प्रयास है जिससे पड़ोसी देशों से आपसी संबंध सुधारने में मदद मिली ।कंप्यूटर और मोबाइल क्रांति उन्हीं की देन है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व उपाध्यक्ष विजय मौर्य प्रियंका गांधी संगठन जिला इकाई की प्रवक्ता नगमा सय्यद, जिला संगठन मंत्री तबस्सुम खान, जिला वरिष्ठ महामंत्री नाजिम अंसारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव गोपाल उपाध्याय, जिला वर्किंग प्रेसिडेंट इंजीनियर जीशान आफरीदी, जिला उपाध्यक्ष नदीम खान, महानगर अध्यक्ष मुन्ने अंसारी महामंत्री इकरार खान आदि मौजूद रहे।

0 Response to "Bareilly News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप मे मनाया गया। "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article