-->
12 अक्टूबर को धूमधाम से निकलेगी भगवान चित्रगुप्त शोभायात्र।  कार्ड का हुआ विमोचन।

12 अक्टूबर को धूमधाम से निकलेगी भगवान चित्रगुप्त शोभायात्र। कार्ड का हुआ विमोचन।



बरेली रूबरू बरेली। कायस्थ चेतना मंच की बैठक में आगामी 12 अक्टूबर को निकलने वाली भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा पर चर्चा हुई। साथ ही निमंत्रण कार्ड का भी विमोचन हुआ। उपजा प्रेस क्लब में हुई बैठक अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस बार भी आगामी 12 अक्टूबर को टीवरी नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर चित्रगुप्त मंदिर गुदड़बाग तक जाने वाली भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए जनसमपर्क की टीम बनाई गई।

 जिसकी जिम्मेदारी एडवोकेट अमित सक्सेना बिंदु, चमन सक्सेना, वी के सक्सेना, पंकज जौहरी, वीरेन्द्र आर्या, प्रदीप मदवार को दी गई। जनसमपर्क 23 सितंबर से शुरू किया जाएगा। 

संस्था के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि सभी सम्मानित सदस्य अपनी सहयोग राशि अति शीघ्र जमा करा दें। संरक्षक डा पवन सक्सेना ने सभी एरिया में जनसंपर्क पर जोर दिया। 

अधीर सक्सेना ने शोभायात्रा के लिए 250 बैनर लगवाने की बात कही। बैठक में डॉ पवन सक्सेना, संजय सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, डी पी सिंह, प्रदीप मदवार, निर्भय सक्सेना अधीर सक्सेना, चमन सक्सेना, वी के सक्सेना, पंकज जौहरी, वीरेंद्र आर्या, प्रतिभा जौहरी, अनुराधा सक्सेना, तरुण सक्सेना आदि उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "12 अक्टूबर को धूमधाम से निकलेगी भगवान चित्रगुप्त शोभायात्र। कार्ड का हुआ विमोचन।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article