-->
Bareilly News: श्री गुरु तेग बहादुर  की 350वीं शहीदी शताब्दी पर आज बरेली आयेगा शहीदी नगर कीर्तन।

Bareilly News: श्री गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी पर आज बरेली आयेगा शहीदी नगर कीर्तन।

बरेली रूबरू बरेली। शहीदी नगर कीर्तन में रंजीत नगाड़ा, पांच निशांनची, पांच पियारे, गुरू साहिब के शास्त्रों की बस, दरबार साहिब के ग्रंथी श्री गुरू ग्रंथ को सुसज्जित बस में लगभग 50 कारो- जीपो के काफिले क साथ शहीदी नगर कीर्तन के रूप में रविवार को बरेली आयेगा।


मालिक सिंह कालड़ा के अनुसार बरेली में यह पवित्र शहीदी नगर कीर्तन कल रविवार को शाम 5 बजे पीलीभीत रोड बैरियर गुरुद्वारा नानकसर के सामने से प्रवेश करेगा।


खालसा ग्राउंड, आदि नाथ चौराहा, गुरुद्वारा दूख निवारण संजय नगर होता हुआ गुरुद्वारा गुरू गोबिन्द सिंह नगर मॉडल टाउन में रात 9 बजे पहुँचेगा।


शहीदी नगर कीर्तन में पावन श्री गुरु ग्रंथ साहिब भव्य बस में पाँच प्यारों की अगुवाई में, गुरु साहिबान के शस्त्रों सहित लगभग 300 लोग वाहनों से नगर कीर्तन के साथ आ रहे हैं। यह दिव्य शहीदी नगर कीर्तन बरेली शहर में सभी के दर्शन हेतु आ रहा है। कल गुरू गोबिन्द सिंह नगर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 8 सितम्बर 2025 सोमवार को यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरू गोबिन्द सिंह नगर से प्रेमनगर, गुरुद्वारा जनकपुरी, झूले लाल द्वार, गुरुद्वारा इज्जत नगर होता हुआ काशीपुर के लिए प्रस्थान करेगा।



स्मरण रहे दिल्ली चांदनी चौंक (अब सीस गंज) में 1675 में सिक्खों के नौवें गुरू, साहिब गुरू तेग बहादुर  द्वारा कश्मीरी पंडितों की गुहार पर तिलक एवं जनेऊ की रक्षा हेतु तत्कालीन शासक औरंगजेब जेब के अत्याचार के खिलाफ तीन सिक्खों, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी एवं भाई दिआला जी सहित अपना बलिदान देकर हिन्दू धर्म की रक्षा की l


 शहादत के 350 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें याद करते हुए शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से ऐतिहासिक शहीदी नगर कीर्तन गुरुद्वारा धोबड़ी साहिब, गुवाहाटी (असम) से 21 अगस्त को प्रारंभ होकर तख्त श्री केशगढ़ साहिब पहुँचकर सम्पन्न होगा।


शहीदी नगर कीर्तन में पावन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी भव्य बस में पाँच प्यारों की अगुवाई में, गुरु साहिबान के शस्त्रों सहित लगभग 300 लोग वाहनों से नगर कीर्तन के साथ आ रहे हैं। यह दिव्य शहीदी नगर कीर्तन बरेली शहर में सभी के दर्शन हेतु आ रहा है। 


मालिक सिंह कालड़ा ने बरेली की समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीयां, समस्त जत्थे बंदीआं, गुरू नानक नाम लेवा संगत, पंजाबी - हिन्दू संगठन शहीदी नगर कीर्तन का स्वागत करेंगे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: श्री गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी पर आज बरेली आयेगा शहीदी नगर कीर्तन। "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article