-->
Bareilly News: रोटरी क्लब साउथ का 39 वाँ दशहरा मेला 3 से 5 अक्टूबर को बरेली क्लब मेला ग्राउंड में।

Bareilly News: रोटरी क्लब साउथ का 39 वाँ दशहरा मेला 3 से 5 अक्टूबर को बरेली क्लब मेला ग्राउंड में।


बरेली रूबरू बरेली। विगत 38 वर्षों से निरंतर होने बाला रोटरी क्लब बरेली साउथ द्वारा इस वर्ष भी 3, 4, 5 अक्टूबर को तीन दिवसीय दशहरा मेला का पूर्ववत बरेली क्लब मेला ग्राउंड में लगेगा। इस बार टिकट की बिक्री डिजिटल मोड में भी होगी। 
 मेला डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने बताया कि 3 अक्टूबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और डांस बरेली डांस सोलो परफॉर्मेंस, 4 अक्टूबर को वॉइस ऑफ बरेली गायन प्रतियोगिता एवं बेस्ट कपल प्रतियोगिता होगी।

 5 अक्टूबर को डांस बरेली डांस ग्रुप कंपटीशन प्रतियोगिता एवं बरेली शहर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता मेला क्वीन का आयोजन किया जाएगा

रोटरी क्लब साउथ अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने बताया कि मेले को गत वर्ष डिजिटल कर दिया गया था मेले के टिकट ऑनलाइन भी उपलब्ध रहेंगे और जिन लोगों पर ऑनलाइन टिकट होगा उनके लिए अलग से एंट्री की व्यवस्था की जा रही है । 

मेले में 3 अक्टूबर को जी टी वी फेम वैशाली विजय, दिव्यांशी पांडे विशाल प्रकाश और वी रॉकर बैंड अपना जलवा दिखाएगा । 


4 अक्टूबर को मानसिंह और गोरा सिंह और उनकी टीम बरेली में आकर अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस देंगे । 5 अक्टूबर की शाम को रंगीन बनाने के लिए मुंबई से पूजा ठाकरे अपनी टीम के साथ कार्यक्रम को प्रस्तुत करेंगी ।

रोटरी साउथ चार्टर अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉक्टर आई एस तोमर ने बताया कि मेले से अर्जित होने वाली आय का उपयोग विकलांगों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए किया जाता है । ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को शिक्षित करने हेतु रोटरी पब्लिक स्कूल का संचालन भी किया जा रहा है । इसमें 400 बच्चों को उच्च श्रेणी की शिक्षा कम फीस पर दी जा रही है ।



पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉक्टर रवि मेहरा ने कहा कि रोटरी क्लब बरेली साउथ सामाजिक कार्यों में सदा बढ़-चढ़कर भाग लेता है इस मेले के दौरान 4 अक्टूबर को ट्राई साइकिल का वितरण किया जाएगा । यह ट्राई साइकिल हम लोग विकलांगों को उनके रोजगार और जीविका अर्जन करने के लिए देते हैं ।


विशाल अरोड़ा ने बताया कि मेले के टिकट और अतिथि पास के साथ रोटरी कम्युनिटी सर्विस सोसायटी की ओर से एक लकी ड्रा का कूपन दिया जा रहा है । जिसे स्टाल नंबर 2- 3 पर जमा कर आकर्षक उपहार जीतने का अवसर मेला घूमने आए दर्शकों को मिलेगा।


क्लब के सचिव संजय गर्ग ने बताया कि मेले में तीनों दिन शानदार आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा । इस बार आयोजन में आकाशीय आतिशबाजी का मुकाबला होगा । लंका दहन 4 अक्टूबर को किया जाएगा । 


कुंभकरण मेघनाथ और रावण के पुतलों का दहन 5 अक्टूबर को रात 10:30 बजे किया जाएगा । 
सह मेला निदेशक रोशन अग्रवाल ने बताया कि मेले में बड़े साइज की 10 एलईडी लगाई जा रही है।


जिससे दशहरे मेले को एक नया रूप मिलेगा । मेले के दर्शक हर क्षेत्र में हो रहे कार्यक्रम को देख सकते हैं ।सह मेला निदेशक वीरेश मित्तल ने बताया कि बच्चों के लिए आकर्षक किड्स जोन बनाया जा रहा है । किड्स जोन में नए इलेक्ट्रॉनिक झूले लगाए जा रहे हैं।


राजीव बूबना के अनुसार मेले में राजस्थानी फूड, चाइनीस फूड साउथ इंडियन फूड, उत्तर भारत के विभिन्न व्यंजनों के साथ-साथ आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक के स्टाल भी लगाए जा रहे हैं।


पत्रकार वार्ता के दौरान संदीप मेहरा, रोहित जिंदल, नीरज अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, विवेक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, प्रदीप मदवार, ध्रुव तिलक, हिमांशु कौशिक, संजय अग्रवाल,आशीष मेहरोत्रा, मनोज सेठी, अंकुर बंसल, डॉक्टर सुनील कुमार, शरद सक्सेना, शरद गर्ग, अमित अग्रवाल , हरीश मलिक, राजेश गुप्ता, सुजीत जायसवाल, डॉ विनोद पागरानी, प्रदीप मधवार विभोर अग्रवाल आदि मौजूद रहे ।
पत्रकार वार्ता का संचालन संदीप मेहरा के द्वारा किया गया । निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: रोटरी क्लब साउथ का 39 वाँ दशहरा मेला 3 से 5 अक्टूबर को बरेली क्लब मेला ग्राउंड में।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article