-->
Bareilly News: प्रदेश विद्यालयी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू।

Bareilly News: प्रदेश विद्यालयी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू।


बरेली रूबरू बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली के बैडमिंटन हॉल में 69वी प्रदेशीय  विद्यालयी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 18 मंडल, 3 स्पोर्टस कॉलेज तथा एक कस्तूरबा बालिका विद्यालय की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में लगभग 850 बालक बालिकाएं तथा लगभग 200 टीम मैनेजर/कोच प्रतिभाग कर रहे हैं।

स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ आयुक्त बरेली मंडल बरेली श्रीमती सौम्या अग्रवाल  ने मां सरस्वती जी के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर, माल्यार्पण तथा सभी बच्चों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुभारंभ किया। 

सौम्या अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा की सभी बच्चे खेल भावना के साथ प्रतिभाग करें।हार और जीत खेल का अभिन्न अंग है। इसलिए खेल भावना के साथ आगे बढ़े कामयाबी जरूर मिलेगी।



 इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत  राकेश कुमार संयुक्त शिक्षा शिक्षा निदेशक बरेली मंडल, मण्डलीय उप शिक्षा निदेशक बरेली मण्डल मुन्ने अली, जिला विद्यालय निरीक्षक बरेली डॉ अजीत कुमार ने उनको बुके भेंटकर उनका स्वागत किया।


 इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बरेली मंडल बरेली चंचल मिश्रा, राजकीय इंटर कॉलेज बरेली के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश राय, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन अंपायर अजेन्द्र राय, बरेली बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अनिल मेहरोत्रा, डॉ राजेन्द्र गंगवार, अनु पाराशरी, डॉ रामश्री तथा कई प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का संचालन डॉ अवनीश कुमार यादव तथा मण्डलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने किया।
कार्यक्रम में सरस्वती वंदना राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, स्वागत गीत  इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज,  
सांस्कृतिक कार्यक्रम द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज तथा महावीर प्रसाद सक्सेना कन्या इंटर कॉलेज, रंगोली साहू गोपीनाथ कन्या इण्टर कॉलेज,
बैंड के पी आर सी कला केंद्र कन्या इंटर कॉलेज बरेली की छात्राओं का था।

निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: प्रदेश विद्यालयी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article