Bareilly News; शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र निर्माता सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।
बरेली रूबरू बरेली। प्रेम सुरेश फ़ाउंडेशन सुरेश शर्मा नगर बरेली द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र निर्माता सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।
जिसमें एस एस वी इन्टर कॉलेज व एस एस वी पब्लिक स्कूल* के शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें विद्यालय की छात्राओं द्वारा बाल विवाह विषय पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई जिसकी बहुत प्रशंसा की गई ।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। वे हमारे जीवन के पहले गुरु होते हैं, जो हमें केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन की सच्ची शिक्षा भी देते हैं।
फ़ाउंडेशन अध्यक्ष साकेत सुधांशु शर्मा ने कहा कि शिक्षकों ने हमें आलोचनात्मक ढंग से सोचने, जिज्ञासु होने और दयालु होने के लिए प्रोत्साहित किया है। शिक्षक हमारे समाज के स्तंभ हैं, जो अगली पीढ़ी के दिमाग का पोषण करते हैं। वे हमारे सर्वोच्च सम्मान और प्रशंसा के पात्र हैं ।
फ़ाउंडेशन महासचिव अंजलि शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति गुरु और शिष्य
(शिक्षक और छात्र) के बीच के रिश्ते को बहुत महत्व देती है। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस न केवल डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती का उत्सव है, बल्कि यह शिक्षकों के समर्पण और कड़ी मेहनत का सम्मान भी करता है।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया तथा साथ ही साथ पिछले सत्र के विद्यालय टॉपर्स छात्रों को भी ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया ।प्रधानाचार्य उषा शर्मा ,सुनील शर्मा उपस्थित रहे ।
विद्यालय शिक्षक संदीप ,सर्वेश ,मोहनस्वरूप ,पंकज ,
प्रदीप ,ज्योति ,कोमल ,सरिता ,नेहा ,विनीता ,
सुरेंद्र ,इंद्रपाल ,शिवांगी ,राधिका ,
उपमा ,शिवानी ,रिंकी ,रेणु ,पल्लवी ,
ज्योति ,कोमल ,अभिषेक ,पूर्णिमा ,
कंचन को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया ।
0 Response to "Bareilly News; शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र निर्माता सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। "
एक टिप्पणी भेजें