-->
Bareilly News चौधरी तालाब रामलीला में दूसरे दिन नारद अभिमान, मनु शतरूपा तप का हुआ मंचन।

Bareilly News चौधरी तालाब रामलीला में दूसरे दिन नारद अभिमान, मनु शतरूपा तप का हुआ मंचन।


बरेली रूबरू बरेली। चौधरी मोहल्ला बरेली की सबसे पुरानी रामलीला में दूसरे दिन नारद अभिमान मनु शतरूपा तप रावण आदि का जन्म पृथ्वी पर देवताओं के करुण पुकार की लीला का मंचन हुआ।

 458 वर्ष पुरानी श्री रानी महालक्ष्मी बाई रामलीला समिति चौधरी मोहल्ला बरेली की रामलीला मंचन में बताया गया एक बार की बात है की नारद जी को अभिमान हो गया कि उन्होंने कामदेव को अपने बस में कर लिया। यह बात वह अपने पिता ब्रह्मा जी को बताने गए। ब्रह्मा जी ने कहा आप यह बात यह भगवान विष्णु जी तथा शिव जी को ना बताएं परंतु अभियान से वशीभूत होते हुए यह बात भगवान शंकर जी और विष्णु जी को बताने गए। 

भगवान विष्णु जी को आभास हुआ की नारद जी को अभिमान हो गया है। इस बात को लेकर भगवान विष्णु ने एक माया नगरी का निर्माण किया और एक सुंदर नगर बसाया। 


उसी नगर से भ्रमण करते हुए नारद जी वहां पर विश्राम के लिए रुके। जब यह बात वहां के राजा को पता चली तो वह अपनी राजकुमारी का हाथ दिखाने नारद जी को आए। नारद जी सुंदर कन्या को देखकर मोहित हो गए और वहीं से भगवान विष्णु के पास वापस पहुंचे। 


और उनसे अपना रूप मांगने लगे। भगवान विष्णु ने उन्हें बंदर का रूप दे दिया और वह स्वयंवर में पहुंच गए। भगवान विष्णु भी स्वयंवर में उपस्थित थे। जब राजकुमारी ने जयमाला डालने निकली तो उन्होंने जयमाला भगवान विष्णु के गले मे डाल दी। नारद जी ने लोगों से पूछा मेरा इतना सुंदर स्वरूप था फिर भी राजकुमारी ने मेरे गले में माला क्यों नहीं डाली।


 तो वहां के लोगों ने कहा अपना रूप देखो। उन्होंने पानी में अपना रूप देखा तो उन्हें बंदर का रूप दिखाई दिया। इससे क्रोधित होकर भगवान श्री हरि विष्णु के पास पहुंचे और उन्हें श्राप दे दिया की तुम त्रेता युग मे मनुष्य के रूप मे नारी के वियोग मे इसी तरह घुमोगे। 


भगवान विष्णु ने नारद जी के श्राप को स्वीकर किया जिसके कारण त्रेता युग मे भगवान श्री राम का अवतार लिया।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी पं. रामगोपाल मिश्रा जी (अध्यक्ष), हरीश शुक्ला जी (उपाध्यक्ष), घनश्याम मिश्रा जी, प्रदीप बाजपेयी जी, नीरज शुक्ला जी, महामंत्री शिव नारायण दीक्षित जी, महाप्रबंधक श्रेयांश बाजपेयी जी, मंत्री धीरेंद्र शुक्ला जी, मंत्री बृजेश प्रताप सिंह जी, उपमंत्री आदित्य शुक्ला जी, मीडिया प्रभारी शशिकांत गौतम जी, सह प्रभारी विनोद राजपूत जी, एवम् समर्थ गौतम,मेला प्रबंधक, यश चौधरी जी, सह मेला प्रबंधक आकाश गंगवार जी, शिवम वर्मा जी, प्रतीक अरोड़ा जी आदि उपस्थित रहे।

0 Response to "Bareilly News चौधरी तालाब रामलीला में दूसरे दिन नारद अभिमान, मनु शतरूपा तप का हुआ मंचन।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article