-->
बरेली डी एम अविनाश सिंह का उ प्र ओलंपिक संघ उपाध्यक्ष बनने पर हुआ अभिनन्दन। जिला ओलंपिक संघ बरेली का सर्वसम्मत हुआ पुनर्गठन।

बरेली डी एम अविनाश सिंह का उ प्र ओलंपिक संघ उपाध्यक्ष बनने पर हुआ अभिनन्दन। जिला ओलंपिक संघ बरेली का सर्वसम्मत हुआ पुनर्गठन।

बरेली रूबरू बरेली। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ आनंदेश्वर पांडे ने बरेली आकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह से मुलाकात कर उन्हें उनके योगदान को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

बाद में अन्य कार्यक्रम में ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अविनाश सिंह द्वारा राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप बालक वर्ग के संदर्भ में प्रकाशित की गई स्मारिका का भी विमोचन किया । 

 कार्यक्रम में हनुमान प्रताप सिंह को संयुक्त सचिव तथा धर्मेंद्र गुप्ता को सह उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। जिलाधिकारी आवास पर हुई बैठक में जिला ओलंपिक संघ की बरेली इकाई का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से डॉ. आशीष गुप्ता को जिला अध्यक्ष, फसील बेग को महासचिव, भावेश अग्रवाल को संयुक्त महासचिव तथा डॉ. स्वतंत्र कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सी. एस. अंकित अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने नए कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देकर खेलों को प्रोत्साहित करने का संकल्प दोहराया।

उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ और जिला ओलंपिक संघ की ओर से जिलाधिकारी अविनाश सिंह का नागरिक अभिनंदन भी किया गया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर पगड़ी पहनाकर तथा अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. आनंदेश्वर पांडे, हनुमान प्रताप सिंह, डॉ. आशीष गुप्ता, फसील बेग, डॉ. स्वतंत्र कुमार, अंकित अग्रवाल, आदित्य मूर्ति, मुकेश गुप्ता, दिनेश गोयल, वी.एन. मिश्रा, मनीष शर्मा, भावेश अग्रवाल, अंकुर किशोर सक्सेना, राजेश गुप्ता, विनीत जौहरी, सौरभ अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, रतन गुप्ता तथा आर्किटेक्ट वसीम अख्तर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि बरेली में खेलों का महाकुंभ कराया जाएगा। खेल समाज को जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम है और हर वर्ग व समुदाय के लोगों को आपस में जोड़ने की क्षमता रखता है। 


उन्होंने संघ के सदस्यों से कहा कि भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जन्मतिथी 25 दिसंबर को सर्वाधिक प्राइज मनी वाली ‘अटल मैराथन’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पुरुषो के 51 किमी व महिलाओ के लिये 21 किमी की मैराथन का आयोजन किया जाये और उसके लिये अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाये, इसलिए आयोजन से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

डॉ. आनंदेश्वर पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों को आगे बढ़ाने के लिए आपसी तालमेल और नेतृत्व आवश्यक है। अध्यक्ष डॉ आशीष गुप्ता ने कहा कि खेल प्रेमी जिलाधिकारी का नेतृत्व निश्चित तौर पर बरेली में खेलों के लिए वरदान साबित होगा। बरेली में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने की दिशा में एक पहल साबित होगा।


जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप के संदर्भ में स्मारिका का किया विमोचन
प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष/जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप बालक वर्ग के संदर्भ में प्रकाशित की गई स्मारिका का विमोचन किया गया।

प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव यश भारती से सम्मानित डा आनंदेश्वर पांडे और यूपी ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डा हनुमान प्रताप सिंह मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता अंबेडकरनगर जनपद में गत 20 से 24 अप्रैल को कराई गई थी जिसके आयोजन अध्यक्ष के रूप में वहां के तत्कालीन जिलाधिकारी अविनाश सिंह अब (बरेली के जिलाधिकारी) द्वारा संपन्न कराई गई थी जिसमें पूरे देश से लगभग 700 खिलाड़ी सम्मिलित हुए थे।

 इस संबंध में कार्यक्रम की सफलता से संबंधित खेल स्मारिका का प्रकाशन किया गया है, जिसका विमोचन उक्त खेल के सूत्रधार जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा बरेली में किया गया।


बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इस पुस्तिका का खेल जगत में काफी महत्व है। आगे खेल प्रतियोगिताएं कराने में इस स्मारिका से काफी सहयोग मिलेगा।


यूपी ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ आनंदेश्वर पांडे ने कहा खेल एक ऐसी विधा है जो सर्वांगीण विकास का परिचायक है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह का खेल और खिलाड़ियों के प्रति समर्पण यह दर्शाता है कि जनपद के खिलाड़ियों को ऊंचाइयां मिलेंगी।  
स्मारिका को लिपिबद्ध करने वाले यूपी ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डा हनुमान प्रताप सिंह ने कहा कि इस स्मारिका में खेल के सभी पहलुओं का समावेश करने का प्रयास किया गया है। विमोचन के बाद अब इसे वितरित किया जाएगा। निर्भय सक्सेना

0 Response to "बरेली डी एम अविनाश सिंह का उ प्र ओलंपिक संघ उपाध्यक्ष बनने पर हुआ अभिनन्दन। जिला ओलंपिक संघ बरेली का सर्वसम्मत हुआ पुनर्गठन।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article