Bareilly News: संगीतमय सुंदरकाण्ड की चौपाइयों के भक्तिमय गायन से गूंजा सनसिटी विस्तार का दशहरा मेला ग्राउंड
बरेली रूबरू बरेली। बुधवार की संध्या सनसिटी विस्तार कॉलोनी के निवासियों ने मानस सेवा संस्थान के संस्थापक डॉ बृजेश यादव के द्वारा सम्पन्न किए गए सुन्दर कांड के संगीतमय वाचन के साथ अत्यंत भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में बिताई। सनसिटी विस्तार जनकल्याण समिति (रजि०) के तत्वाधान में आयोजित किए गए इस आयोजन में आस पास की कई अन्य कालोनियों - नॉर्थ सिटी, नॉर्थ सिटी एक्सटेंशन, इंद्रप्रस्थ और कुर्मांचल नगर के निवासियों ने भी अत्यंत उत्साह से सहभागिता की।
सुंदर काण्ड की चौपाइयों के कई मार्मिक प्रसंगों पर धर्मप्रेमी जनता कई बार भावुक भी हुई। सनसिटी विस्तार जनकल्याण समिति (रजि०) के अध्यक्ष सी ए अशोक कुमार शुक्ला और सचिव मुकेश चौबे ने कहा कि वर्तमान में नैतिक, पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों के क्षरण के दौर में श्री राम चरित मानस की प्रासंगिकता और भी अधिक बढ़ गई हैं
ऐसे में डॉ बृजेश यादव जी के द्वारा किए जा रहे संगीतमय सुंदरकाण्ड में युवाओं और वयस्कों का बढ़चढ़ कर भाग लेना और ध्यानपूर्वक सुनना एक सुखद और सकारात्मक संकेत है जिससे समाज में निश्चय ही एक नई ऊर्जा और चेतना जागृत हो रही हैं। कार्यक्रम संयोजक जयेंद्र शेखर गुप्ता ने बताया कि समिति कॉलोनी में डॉ बृजेश यादव का कार्यक्रम करवाने के लिए काफी समय से प्रयासरत थी जोकि अंततः आज जाकर संपन्न हो सका है कल इसी ग्राउंड पर समिति बारहवें दशहरा मेले का आयोजन करेगी। इस अवसर पर सनसिटी विस्तार जनकल्याण समिति (रजि०) के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख शरद गौतम, प्रियांशु अग्रवाल, अमित गंगवार, सचिन सक्सेना, अनिल अग्रवाल, एच एस सिंह आदि उपस्थित रहे।
0 Response to "Bareilly News: संगीतमय सुंदरकाण्ड की चौपाइयों के भक्तिमय गायन से गूंजा सनसिटी विस्तार का दशहरा मेला ग्राउंड"
एक टिप्पणी भेजें