Bareilly News: सॉफ्ट स्किल्स फॉर पर्सनैलिटी डेवलपमेंट" विषय पर वैल्यू एडेड कोर्स में दी खास जानकारी।
बरेली रूबरू बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आई सी ए आर- आई वी आर आई), इज्जतनगर के संयुक्त निदेशालय (प्रसार शिक्षा) के तत्वावधान में "सॉफ्ट स्किल्स फॉर पर्सनैलिटी डेवलपमेंट" विषय पर वैल्यू एडेड कोर्स “ज्ञानशाला” में खास जानकारी दी गई। विद्यार्थियों में सॉफ्ट स्किल्स के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए यह पहल की गई है।
आई बी आर आई संस्थान में तकनीकी या हार्ड स्किल्स के विकास हेतु जहाँ विद्यार्थी पाठ्यक्रम, अनुसंधान कार्य एवं इंटर्नशिप में भाग लेते हैं, वहीं विद्यार्थियों में सॉफ्ट स्किल्स के विकास के उद्देश्य से यह विशेष कोर्स आरंभ किया गया है।
हार्वर्ड विश्वविद्यालय के एक अध्ययन के अनुसार, किसी व्यक्ति की नौकरी में सफलता का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा उसके सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यवहारिक कौशल पर निर्भर करता है, जबकि मात्र 15 प्रतिशत हिस्सा तकनीकी ज्ञान पर आधारित होता है। इसी दृष्टि से विद्यार्थियों में सॉफ्ट स्किल्स के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त निदेशालय (विस्तार शिक्षा) द्वारा इस पहल की गई है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यार्थियों के लिए रुचिकर “आइस- ब्रेकिंग एक्टिविटीज़” जैसे "फिश एंड फिशरमैन" तथा तत्परता पर आधारित एक खेल का आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण बना।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. रूपसी तिवारी, संयुक्त निदेशक (प्रसार शिक्षा) ने “इमोशनल इंटेलिजेंस” विषय पर एक प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक सत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्म-जागरूकता, भावनाओं का प्रबंधन, आत्म-प्रेरणा, सहानुभूति तथा सामाजिक कौशल जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया।
डॉ. तिवारी ने इन सिद्धांतों को केवल सैद्धांतिक न मानकर, व्यावहारिक जीवन एवं कार्यस्थल पर सफलता के प्रभावी उपकरण के रूप में प्रस्तुत किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपने भावनात्मक व्यवहार एवं प्रतिक्रियाओं पर चिंतन करने हेतु प्रेरित किया, जिससे वे मानसिक दृढ़ता, आत्म-प्रबंधन, सामाजिक जागरूकता एवं संबंध प्रबंधन में दक्ष बन सकें। उन्होंने बताया कि इन कौशलों का विकास न केवल पेशेवर सफलता बल्कि संतुलित जीवन के लिए भी आवश्यक है।
इस कार्यक्रम में कुल 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. श्रुति, वैज्ञानिक द्वारा किया गया जबकि वीर सिंह, एसीटीओ, सूरज, वरिष्ठ तकनीकी सहायक ने सहयोग प्रदान किया। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: सॉफ्ट स्किल्स फॉर पर्सनैलिटी डेवलपमेंट" विषय पर वैल्यू एडेड कोर्स में दी खास जानकारी।"
एक टिप्पणी भेजें