रोटरी क्लब बरेली साउथ के दशहरे मेले में दूसरे दिन मान सिंह ने युवाओं को देर रात तक नचाया। बेस्ट कपल प्रतियोगिता में संजीव शंखधार चांदनी शंखधार प्रथम
बरेली रूबरू बरेली। रोटरी क्लब बरेली साउथ के विराट दशहरा मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि रमित शर्मा, ए डी जी बरेली जोन द्वारा मां भगवती की पूजा अर्चना करने के उपरांत मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया गया ।
दशहरा मेले में बेस्ट कपल प्रतियोगिता में संजीव शंखधार चांदनी शंखधार बेस्ट कपल, सकुल गर्ग तृप्ति गर्ग द्वितीय, हरमीत कौर तनवीर सिंह तृतीय पुरस्कार, रामवीर गुर्जर राधिका गुर्जर को विशेष पुरस्कार मिला।
मुख्य अतिथि रमित शर्मा पर पर फूलों की वर्षा के बाद मेले का भ्रमण कराया गया । मेला भ्रमण के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा रोटरी कम्युनिटी सर्विस सोसाइटी के स्टाल पर रोटरी साउथ द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को जाना ।
मुख्य अतिथि रमित शर्मा जी, ए डी जी बरेली जोन के द्वारा कैंप ऑफिस से शहर वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि रोटरी क्लब बरेली साउथ का यह अपने आप में अनुपम मेला है और आसपास के क्षेत्र में इतना बड़ा जन समुदाय एक साथ जल्दी देखने को नहीं मिलता है ।
यह मेला हमारी संस्कृति परंपराओं को जीवित रखने में सफल है । मेले में मुख्य अतिथि रमित शर्मा का स्वागत रवि प्रकाश अग्रवाल, मेला डायरेक्टर राजीव अग्रवाल, सह मेला डायरेक्टर वीरेश मित्तल, सह मेला डायरेक्टर रोशन अग्रवाल, डॉक्टर आई एस तोमर, दिनेश गोयल, अनूप अग्रवाल, चरन कमल सिंह, राजीव बूबना, संदीप मेहरा ने किया । कैंप ऑफिस का संचालन घनश्याम खंडेलवाल , इंद्र मोहन सिंह मेहता द्वारा किया गया ।
दूसरे दिन वॉइस ऑफ़ बरेली प्रतियोगिता में शहर के प्रतिभाशाली बच्चों ने भाग लिया । वॉयस ऑफ बरेली के जूनियर वर्ग में विवान सक्सेना प्रथम, आदिश्री शंकर द्वितीय, योगिता तृतीय, दक्षा उपाध्याय को विशेष पुरस्कार दिया गया । वॉयस ऑफ बरेली सीनियर
शिव शंकर प्रधान, अभिषेक सक्सेना, आदित्य श्रेष्ठ तृतीया अनुष्का गंगवार विशेष पुरस्कार रोटरी पब्लिक स्कूल के छात्र- छात्राओं ने अपनी विशेष नृत्य की प्रस्तुति दी ।
सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए । कायस्थ चेतना मंच अध्यक्ष संजय सक्सेना के स्टाल पर बन मंत्री डॉ अरुण कुमार,विधायक संजीव अग्रवाल, कांग्रेस नेता प्रेम प्रकाश, सपा नेता राजेश अग्रवाल स्वागत अभय शंकर, ऋतु सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, वी के सक्सेना आदि ने किया।
रोटरी मेले में कार्यक्रम का संचालन संदीप मेहरा, अनिल अग्रवाल, अजय जसोरिया, डॉ अमित अग्रवाल, हिमांशु कौशिक के द्वारा किया गया यूथ और सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ अरुण कुमार वन पर्यावरण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और संजीव अग्रवाल, कैंट विधायक द्वारा किया गया।
गोरा सिंह और मान सिंह ग्रुप द्वारा शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया । सांस्कृतिक मंच के सभी दर्शक पूर्ण उत्साह के साथ डांस कर रहे थे। कार्यक्रम में विभोर भारतीय,शरद अग्रवाल, राकेश धीरवानी, मुकेश गुप्ता, मुकेश खंडेलवाल, विमल मेहरोत्रा, विभोर अग्रवाल,विनय कृष्ण अग्रवाल, शरद गर्ग, अमित मल्होत्रा का सक्रिय सहयोग रहा ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दिनेश गोयल, पंकज अग्रवाल, डॉक्टर विनोद पगरानी, अमर जीत सिंह, मुकेश जैन, कपिल अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, अपूर्व गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, रोशन अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, चंद्र प्रकाश, दिनेश प्रधान, हरीश मलिक, डॉ मनोज अग्रवाल, नयन अग्रवाल, मनोज सेठी, अन्नू कांत बास,अंकित गोयल, अमित अग्रवाल का सक्रिय सहयोग रहा ।
रावण मेघनाथ कुंभकरण के पुत्र का दहन आज होगा। निर्भय सक्सेना
0 Response to "रोटरी क्लब बरेली साउथ के दशहरे मेले में दूसरे दिन मान सिंह ने युवाओं को देर रात तक नचाया। बेस्ट कपल प्रतियोगिता में संजीव शंखधार चांदनी शंखधार प्रथम"
एक टिप्पणी भेजें