प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती मनाई।
बरेली रूबरू बरेली। अखिल भारतीय प्रियंका गांधी संगठन जिला व महानगर इकाई के तत्वावधान में भारत रत्न से सम्मानित त्याग और बलिदान की प्रतीक, आयरन लेडी एवं देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती कोट स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई इस अवसर पर सभी नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं ने श्रीमती गांधी के चित्र पर मालार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनका हृदय पूर्वक नमन किया इस अवसर पर बोलते हुए अखिल भारतीय प्रियंका गांधी संगठन उत्तर प्रदेश राज्य इकाई के प्रदेश अध्यक्ष (मुख्य निकाय) डॉ सर्वत हुसैन हाशमी ने कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का देश की एकता अखंडता एवं संप्रभुता तथा सांप्रदायिक सद्भाव को सशक्त बनाने में किया गया योगदान आदित्य और सर्व विदित हैं उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने गरीबी हटाओ देश बचाओ का नारा देकर गरीबों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार किया ।1959 में वह कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष बनी 1964 में सूचना व प्रसारण मंत्री, 1966 में वह देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी उनका कार्यकाल 1966 से 1977 तथा 1980 से 1984 तक रहा। 1971 में भारत पाक युद्ध में पाकिस्तान को शिकस्त देकर बांग्लादेश के रूप में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी।
वह कड़े फैसले लेने में हिचकती नहीं थी। अमेरिका जैसी विश्व शक्ति के सामने उन्होंने कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और अपनी कार्यशैली से यह साबित कर दिया कि वह अमेरिका की कठपुतली नहीं है ।
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ उनकी सबसे बड़ी प्रशंसक थी और उन्हें अपना मित्र मानती थी। कार्यवाहक जिला अध्यक्ष इंजीनियर जीशान अफरीदी ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया और अनेक लाभान्वित योजनाओं के चलते जनता को इन योजनाओं का लाभ मिला ।
यूथ विंग के जिला अध्यक्ष रितेश शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के चलते सन् 1984 में उनके ही सुरक्षा गार्ड बेअंत सिंह एवं सतवन्त सिंह ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया लेकिन वह आतंकवादियों के आगे कभी झुकी नहीं जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी परंतु देश की एकता ,अखंडता और संप्रभुता पर उन्होंने कोई आंच नहीं आने दी।
जिला उपाध्यक्ष (मुख्य निकाय) शिव गोपाल उपाध्याय ने कहा कि श्रीमती गांधी ने हरित क्रांति लाकर किसानों की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में विशेष योगदान दिया "उनका कहना था कि मुझे पता नहीं है कि मैं जीवित रहूंगी या नही रहूंगी जब तक मुझ में सांस है तब तक मैं देश की सेवा करती रहूंगी यदि मेरी जान जाएगी तो मेरे खून का एक-एक कतरा भारत को जीवित करेगा ।
इस अवसर पर सभी पार्टी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और इंदिरा जी के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के प्रति समर्पित और मर मिटने का संकल्प लिया। वक्ताओं में सर्व श्री जिला प्रेसिडेंट इंजीनियर जीशान अफरीदी, यूथ विंग के जिला प्रेसिडेंट रितेश शर्मा, एससी एसटी विंग के जिला इंचार्ज महेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अब्दुल हसीन, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव गोपाल उपाध्याय, जिला प्रभारी निशा खान, जिला संगठन मंत्री तबस्सुम खान, महिला विंग की महानगर अध्यक्ष शबनम मलिक, शिफा खान आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को हृदय से नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
0 Response to "प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती मनाई। "
एक टिप्पणी भेजें