-->
Bareilly News: अयोध्या में कारसेवकों की स्मृति में बजरंग दल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन।

Bareilly News: अयोध्या में कारसेवकों की स्मृति में बजरंग दल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन।



बरेली रूबरू बरेली। अयोध्या में कारसेवा में बलिदान हुए कारसेवकों की स्मृति में हुतात्मा दिवस के रूप में बजरंग दल पूरे देश में,रक्तदान शिविर का आयोजन करता है।


इसी कड़ी में नाथ नगरी बरेली में बजरंग दल द्वारा विश्व हिंदू परिषद कार्यालय श्री कृष्ण लीला स्थल में IMA के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ,जिसमें 65 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

महानगर मंत्री संजय शुक्ला ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्घाटन IMA के अध्यक्ष डॉ अतुल श्रीवास्तव जी एवं महंत सुधीर नारायण जी महाराज ने किया,शिविर में महानगर के सभी 12 प्रखंडों से कार्यकर्ता आए थे,सभी रक्तदाताओं को बजरंग दल की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिया गया, बजरंग दल का अगला कार्यक्रम शौर्य यात्रा का होगा।


विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह सोम ने कहा कि बजरंग दल का प्रत्येक कार्यकर्ता देश एवं समाज के लिए बलिदान देने को सदैव तैयार रहता है।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आशु अग्रवाल, डॉ जे बी सेठी ,महानगर संयोजक केवलानंद गौड, विभाग सहसंयोजक आर्यन चौधरी,निखिल गंगवार,नीरज चौरसिया,राजकुमार राजपूत,पुनीत अरोरा,अतुल खंडेलवाल ,अलंकृत सक्सेना,विकास सोमवंशी,आशीष शर्मा, आर्यन खटीक, डॉ हिमांशु अग्रवाल ,प्रशांत सिंह ,हिमांशु खुलवे ,आशीष सक्सेना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Response to "Bareilly News: अयोध्या में कारसेवकों की स्मृति में बजरंग दल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article