दिव्यांग सैनिकों की बरेली में पहली बार होगी स्पोर्ट्स मीट।
बरेली रूबरू बरेली। पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बरेली और आदर्श सैनिक फाउंडेशन ने सेवानिवृत्त दिव्यांग सैनिकों की बरेली में स्पोर्ट्स मीट कराने का फैसला किया है। इस में एथलेटिक्स, फुटबॉल, टेबल टेनिस और चेस जैसे खेल होंगे।
बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में अगले माह होने वाली इस स्पोर्ट्स मीट में देश भर के करीब 400 सेवानिवृत्त दिव्यांग सैनिक हिस्सा लेंगे। इसके लिए पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बरेली और आदर्श सैनिक फाउंडेशन के बीच समझौता हुआ है। बरेली में पहली बार इस तरीके की प्रतियोगिता होने जा रही है। ऑपरेशन पराक्रम के दौरान अपने दोनों पैर और एक हाथ खोने वाले लांस नायक दीपचंद आदर्श सैनिक फाउंडेशन का संचालन करते हैं।
आदर्श सैनिक फाउंडेशन में करीब 10 हजार दिव्यांग सैनिक जुड़े हैं।पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बरेली के अध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार अग्रवाल ने बताया कि स्पोर्ट्स मीट के दौरान एथलेटिक्स, फुटबॉल, टेबल टेनिस और चेस जैसे खेल होंगे। प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में करने की तैयारी है। अभी तारीख फाइनल नहीं हुई है।मगर हमारा लक्ष्य है कि अगले महीने दिसंबर में इसको आयोजित किया जाए।
डॉ सौरभ कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान देश के प्रमुख दिव्यांग खिलाड़ियों जैसे शूटर अवनी लेखरा, एथलीट दीप्ती जीवन जी, जेवलिन प्लेयर नवदीप सिंह व सुमित अंतिम, तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया को बुलाने की तैयारी है। निर्भय सक्सेना
0 Response to "दिव्यांग सैनिकों की बरेली में पहली बार होगी स्पोर्ट्स मीट।"
एक टिप्पणी भेजें