-->
साहित्य परिषद की वन्देमातरम प्रतियोगिता में हुमेरा एवं फरहान अपने अपने वर्ग में प्रथम रहे।

साहित्य परिषद की वन्देमातरम प्रतियोगिता में हुमेरा एवं फरहान अपने अपने वर्ग में प्रथम रहे।




बरेली रूबरू बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद बृज प्रांत बरेली के तत्वावधान में वंदे मातरम गीत की 150 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं की वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में हुमैरा एवं बालक वर्ग में फरहान प्रथम रहे।

काम्पीटेंट पब्लिक स्कूल सी बी गंज बरेली के सभागार में यह प्रतियोगिता दो वर्गों में संपन्न हुई । बालिका वर्ग में विद्यालय की 15 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में 14 छात्रों ने प्रतिभाग किया । 


सभी छात्र- छात्राओं ने बहुत ही मधुर स्वर में वंदे मातरम गीत प्रस्तुत कर सभागार को देशभक्ति की भावना से भाव विभोर कर दिया । 


 वंदे मातरम प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में हुमैरा ने सबसे मधुर गीत प्रस्तुत कर प्रथम स्थान, दूसरे स्थान पर सारा आजम कक्षा 8 तथा तृतीय स्थान पर अनाबिया कक्षा 7 रहीं ।


बालक वर्ग में फरहान कक्षा 6 प्रथम, द्वितीय स्थान पर आदर्श कक्षा 9 और तृतीय स्थान पर आरव गंगवार कक्षा 6 रहे ।  
     

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं साहित्य परिषद के जिला अध्यक्ष डॉक्टर बृजेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया । साहित्य परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे ।


विजयी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि साहित्य भूषण डॉक्टर सुरेश बाबू मिश्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बी के शर्मा, उमेश चंद्र गुप्ता, पत्रकार निर्भय सक्सैना, प्रवीण कुमार शर्मा और वी सी दीक्षित ने स्मृति चिन्ह देकर छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया ।
      


निर्णायक मंडल में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती नूतन सिंह और अखिल भारतीय साहित्य परिषद के विमलेश चंद्र दीक्षित एवं प्रोफेसर विनीता सिंह रहे ।

इस अवसर पर परिषद के उमेश चंद्र गुप्त ने मधुर स्वर में पूरा वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार शर्मा इको क्लब बरेली और वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सैना उपस्थित रहे ।
        

विद्यालय की शिक्षिका कीर्ति नागाइच, प्रियंका मिश्रा और संतोष शर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन कुशाग्र कक्षा 12 एवं प्रेरणा भारद्वाज कक्षा 12 ने सफलता पूर्वक किया । उप प्रधानाचार्या नूतन सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । निर्भय सक्सेना

0 Response to "साहित्य परिषद की वन्देमातरम प्रतियोगिता में हुमेरा एवं फरहान अपने अपने वर्ग में प्रथम रहे।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article