-->
Bareilly News :कठिन परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प से आईएमए देहरादून से लेफ्टिनेंट बने नील शर्मा।

Bareilly News :कठिन परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प से आईएमए देहरादून से लेफ्टिनेंट बने नील शर्मा।



बरेली रूबरू बरेली। कठिन परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। इस कथन को साकार कर दिखाया है पवन विहार निवासी लेफ्टिनेंट नील शर्मा ने, जिन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन डी ए), पुणे एवं भारतीय सैन्य अकादमी (आई एम ए), देहरादून से कठोर प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद तक पहुँचने का गौरव हासिल किया। 


नील शर्मा जी. आर. एम स्कूल के मेधावी छात्र रहे हैं।
अपने चुनौती पूर्ण सफर को साझा करते हुए लेफ्टिनेंट नील शर्मा ने बताया कि लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण, नियमित अभ्यास और मानसिक दृढ़ता ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया। उन्होंने कहा कि आई एम ए का प्रशिक्षण न केवल शारीरिक क्षमता को मजबूत करता है, बल्कि नेतृत्व कौशल, राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करता है।

बातचीत के दौरान लेफ्टिनेंट नील शर्मा ने युवाओं को संदेश दिया कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेना में सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पण, अनुशासन और सम्मान से जुड़ा हुआ जीवन-दर्शन है। लेफ्टिनेंट नील शर्मा के पिता शैलेश शर्मा बटलर प्लाजा के एक व्यवसायी हैं, माता श्रीमती अल्का शर्मा गृहिणी हैं, जबकि उनकी बहन भाव्या शर्मा कक्षा 9 में जी.आर.एम. स्कूल में अध्ययनरत हैं। पूरे परिवार को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News :कठिन परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प से आईएमए देहरादून से लेफ्टिनेंट बने नील शर्मा।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article