-->
मौलाना महमूद मदनी द्वारा दिए गए बयान पर भड़का आजाद हिंदू सेना।

मौलाना महमूद मदनी द्वारा दिए गए बयान पर भड़का आजाद हिंदू सेना।


बरेली रूबरू बरेली। आजाद हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर ने बरेली के कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि
सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि दिनांक 29.11.2025 को मौलाना महमूद मदनी अध्यक्ष जमीयत उलेमा-ए-हिन्द नि० बहादुर शाह जफर द्वारा कहा गया कि "जब-जब जुल्म होगा तब-तब जिहाद होगा" मौलाना महमूद मदनी के द्वारा देश को धार्मिक रूप से बांटने के उद्देश्य से ब्यान दिया है। 

जिससे संगठन सहित समस्त हिंदूसमाज की धार्मिक भावना आहत हुई हैं।

आरोप लगाया कि इनके द्वारा पूर्व में भी कई बार देश को बांटने के उद्देश्य से भड़काऊ

भाषण दिये गये हैं जिसके चलते देश में कई जगह दंगे फसाद भी हुए हैं। मौलाना महमूद मदनी देश को साम्प्रदायिक दंगों की आग में झोंकने का प्रयास किया जा रहा है। आजाद हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारीयों ने


बरेली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर एडवोकेट गिरीश चन्द्र जोशी उमंग शंखधार , राहुल राना , सुमित कान्त गोयल , हिमांशु टण्डन ,अश्वनी भाटिया मौजूद रहे।

विज्ञापन 


0 Response to "मौलाना महमूद मदनी द्वारा दिए गए बयान पर भड़का आजाद हिंदू सेना।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article