-->
एस एस वी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस तुलसी पूजन पर हुआ कार्यक्रम।

एस एस वी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस तुलसी पूजन पर हुआ कार्यक्रम।



बरेली रूबरू बरेली। एस.एस.वी. पब्लिक स्कूल ,सुरेश शर्मा नगर बरेली* में क्रिसमस का पर्व और तुलसी पूजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट, क्रिसमस ट्री ,तुलसी वृक्ष और सितारों से आकर्षक रूप से सजाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों ने देश भक्ति के और क्रिसमस से जुड़े गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद नन्हे बच्चों ने सांता क्लॉज़ की वेशभूषा में मनमोहक नृत्य और नाट्य प्रस्तुति दी जिसने सभी का मन मोह लिया और संदेश दिया कि *सिर्फ मस्ती करना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करना, बड़ों का आदर करना और सभी के साथ दयालुता का व्यवहार करना है।



 यह हमें याद दिलाता है कि हर किसी के जीवन में खुशियाँ और उम्मीदें होनी चाहिए। 
विद्यालय अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए क्रिसमस और तुलसी पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रेम, शांति व भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सांस्कृतिक समझ ,एकता और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं।

समारोह के अंत में विद्यार्थियों के बीच मिठाइयाँ और उपहार वितरित किए गए। पूरा विद्यालय परिसर खुशी, उल्लास और उमंग से भरा हुआ नजर आया।

0 Response to "एस एस वी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस तुलसी पूजन पर हुआ कार्यक्रम।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article