-->
छात्र वर्ग में डा. विनोद मील एवं छात्रा वर्ग में डा. पटेल जैन ओम नन्नूभाई ओवरऑल चैम्पिययन बनी

छात्र वर्ग में डा. विनोद मील एवं छात्रा वर्ग में डा. पटेल जैन ओम नन्नूभाई ओवरऑल चैम्पिययन बनी


बरेली रूबरू बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में स्थापना दिवस एवं तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्टाफ पुरूष वर्ग में डा. सभापति एन. महिला स्टाफ वर्ग में लक्ष्मी शुक्ला तथा छात्र वर्ग में डा. विनोद मील एवं छात्रा वर्ग में डा. पटेल जैन ओम नन्नूभाई ओवर ऑल चैम्पिययन प्राप्त की। 


इस अवसर पर स्टाफ एवं छात्रों के मध्य रस्साकस्सी की प्रतियोगिता में संस्थान का छात्र वर्ग विजयी रहा जबकि महिलाओं के लिए प्रतियोगिता में स्टाफ की महिलायें विजयी रहीं।


समापन अवसर के मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक डा. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि संस्थान की स्थापना तथा संस्थान को आगे ले जाने में जिन निदेशकों, वैज्ञानिकों अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया उसे हमें याद करना चाहिये। 


डा. त्रिवेणी दत्त ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा अन्य खिलाडियों को खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के प्रेरित किया। उन्होंने इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं अन्य आयोजनों के लिए डा.अभिषेक, सचिव खेल कूद प्रकोष्ठ को आयोजन हेतु बधाई दी।


खेलकूद प्रभारी डा. किरणजीत सिंह ने तीन दिवसीय खेलों की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुये कहा कि इन तीन दिनों में संस्थान के वैज्ञानिकों, छात्रों, स्टाफ, घरेलू महिलाओं तथा संस्थान के बच्चों के लिए लगभग 50 से अधिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। उन्होंने इन समस्त खेलकूद कार्यक्रम को सफल बनाने में गठित समितियों तथा खेलों के निर्णायंक मंडल का भी आभार व्यक्त किया।


स्थापना दिवस पर इन सभी खेलकूद प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में डा. अंशुक शर्मा, डॉ अनीशा वी, डा. अंजू काला डा. नारायण दत्ता सहित सभी रैफरी आदि का महत्वूर्ण योगदान रहा। निर्भय सक्सेना

0 Response to "छात्र वर्ग में डा. विनोद मील एवं छात्रा वर्ग में डा. पटेल जैन ओम नन्नूभाई ओवरऑल चैम्पिययन बनी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article