-->
बरेली की बेटी अक्षिता नेगी का जलवा, राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में दूसरा स्थान — कल प्रयागराज में सम्मान

बरेली की बेटी अक्षिता नेगी का जलवा, राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में दूसरा स्थान — कल प्रयागराज में सम्मान

बरेली रूबरू बरेली। बरेली की प्रतिभाशाली छात्रा अक्षिता नेगी को राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। उन्हें सोमवार को प्रयागराज स्थित उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में सम्मानित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (संस्कृति विभाग) प्रयागराज, उत्तर प्रदेश सरकार तथा उत्कर्ष ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में 25 सितम्बर 2025 को बरेली के जय नारायण सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता “कला के रंग – विकसित भारत के संग” का आयोजन किया गया था।


प्रतियोगिता में बनाई गई सभी पेंटिंग्स को मूल्यांकन के लिए प्रयागराज भेजा गया था। निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार आर्मी पब्लिक स्कूल, बरेली कैंट की कक्षा 10 की छात्रा अक्षिता नेगी को जूनियर ग्रुप में राज्य स्तरीय द्वितीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। 


इस उपलब्धि पर उन्हें 5000 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
अक्षिता नेगी के पिता भारतीय सेना में सेवारत हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और शहर में खुशी का माहौल है।

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के अध्यक्ष व संयोजक आलोक मिश्रा के अनुसार अक्षिता नेगी को चित्रकला में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 09 मार्च 2026 (सोमवार) शाम 4 बजे उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र भवन, सर्किट हाउस के निकट प्रयागराज में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।



उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कार राशि 5000 रुपये छात्रा के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
इस उपलब्धि पर अक्षिता के कला शिक्षक एवं प्रसिद्ध चित्रकार दिवाकर आर्य ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

0 Response to "बरेली की बेटी अक्षिता नेगी का जलवा, राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में दूसरा स्थान — कल प्रयागराज में सम्मान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article