रेडियो श्रोताओं ने किया आकाशवाणी बरेली का भ्रमण
बरेली रूबरू बरेली। आकाशवाणी केन्द्र बरेली में एक मुलाक़ात के तहत रेडियो श्रोताओं ने पहुंचकर केंद्र का भ्रमण किया साथ ही केंद्र से प्रसारित होने वाली प्रक्रियाभी देखी।
साथ ही रेडियो पर आने वाले गुणवत्तापरक कार्यक्रमों की प्रशंसा की। इस दौरान रेडियो केंद्र पर उद्घोषकों एवं कार्यक्रम प्रमुख को प्रतीक चिन्ह प्रदान किये। कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
सिंधौली, मीरगंज और करूला मुरादाबाद से आए रेडियो श्रोताओं ने आकाशवाणी केंद्र बरेली में एक मुलाकात के तहत आकाशवाणी केन्द्र परिसर का भ्रमण किया साथ ही कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव, उद्घोषकों, प्रसारक सहायकों से मुलाकात की और आकाशवाणी से प्रसारित कार्यक्रमों की चर्चा करी।
इस अवसर पर उन्होंने उद्घोषकों एवं कार्यक्रम प्रमुख को सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किये। रेडियो की आवाज के दीवाने रेडियो श्रोता सिंधौली मीरगंज बरेली से आए ज़ीशान वारसी ने कहा कि वह अन्य केंद्रों से प्रसारित कार्यक्रम भी सुनते हैं
लेकिन आकाशवाणी बरेली केंद्र से प्रसारित कार्यक्रमों की गुणवत्ता में बेहतर निखार आया है। करुला मुरादाबाद से आए श्रोता अय्यूब खांन ने कहा कि कार्यक्रम मुझे याद है ज़रा ज़रा, श्रोता मंच, आपकी पसंद, अनुरोध गीत वास्तव में प्रशंसा के काबिल हैं।
कार्यक्रमों को तैयार करने में की गई कड़ी मेहनत साफ नजर आती है। कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बरेली आकाशवाणी केंद्र की पूरी टीम श्रोताओं तक बेहतर कार्यक्रम पहुंचाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है और समय समय पर श्रोताओं का फीडबैक प्राप्त करती रहती है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिशासी गौरव सक्सेना, उद्घोषक देवेंद्र रावत, प्रदीप मिश्रा, अमृता सिंह, आदि ने भी अपने विचार रखे।
0 Response to "रेडियो श्रोताओं ने किया आकाशवाणी बरेली का भ्रमण"
एक टिप्पणी भेजें