-->
आकाशवाणी परिसर की हवाओं में घुलाहोली का रंग

आकाशवाणी परिसर की हवाओं में घुलाहोली का रंग


बरेली रूबरू बरेली। आकाशवाणी बरेली की हवाएं होली के रंग से सराबोर हो उठी । कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में होली की थाप पर जानकारी, जागरूकता और मनोरंजन की ठंडाई कानों में मिसरी सी घुल गई।

 होली कार्यक्रम में अधिशासी गौरव सक्सेना, अपर श्रेणी लिपिक संदेश सक्सेना के साथ मिलकर आकाशवाणी से जुड़े कलाकारों ने अपने गीत संगीत से समां बांध दिया। 
होली की इस महफिल में प्रसिद्ध लोकगायक दीपक राणा, शकील अहमद और क्षमा सक्सेना ने अपने लोक धुनों पर सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर देवेन्द्र रावत, अमृता सिंह, शिप्रा मिश्रा, पूनम, क्षमा सक्सेना, रोचना मिश्रा, नीतू त्रिपाठी, मोहम्मद परवेज, प्रदीप मिश्रा, बृजेश तिवारी, कृष्ण पाल मौर्य, राकेश कुमार शर्मा, कन्हैया, डॉ.रविंद्र कुमार, सुरेंद्र पाल, हरद्वारी लाल वर्मा, शीशपाल,मोहम्मद परवेज, हरीश कुमार, सत्यपाल सिंह, अभिनव पाठक आदि ने उपस्थित होकर होली पर्व का आगाज़ किया और एक दूसरे के साथ साथ सभी श्रोताओं को भी होली की शुभकामनाएं दीं। 
आकाशवाणी बरेली के प्रशासनिक प्रमुख अजय अवस्थी ने समारोह में आने के लिए सबका आभार जताया। निर्भय सक्सेना

0 Response to "आकाशवाणी परिसर की हवाओं में घुलाहोली का रंग"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article