स्वास्थ्य विभाग के साथ रोटरी संयुक्त रूप से चलाएगा मेजिल्स इवन रूबेला टीकाकरण अभियान
बरेली रूबरू बरेली। जिला स्वास्थ्य विभाग ने खसरा एवं रूबेला जैसी घातक बीमारियों के रोकथाम के लिए रोटरी क्लब के सहयोग से जिले में टीकाकरण अभियान चलाने का संकल्प लिया है । इस संबंध में रोटरी भवन में हुई बैठक में रोटरी मंडलाध्यक्ष सीए राजेन विद्यार्थी ने उपस्थित सभी क्लबों से आवाहन किया सभी क्लब इस मेजिल्स इवन रूबेला टीकाकरण अभियान पूर्व में चलाए गए पल्स पोलियो अभियान की भाँति सक्रिय सहयोग प्रदान करें ।
इससे पूर्व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रशांत रंजन ने वीडियो प्रस्तुतिकरण के माध्यम से इस अभियान की आवश्यकता एवं अभियान की कार्य प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किस तरह से रोटरी ने दुनिया से पोलियो को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
उसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार ने इस टीकाकरण अभियान के लिए रोटरी को सहयोगी संस्था के रूप में चुना है जो रोटरी की प्रतिबद्धता और सक्रियता के कारण है ।
पूर्व मंडलाध्यक्ष किशोर कटरू ने कहा कि हम सभी क्लबों को इस अभियान में बढ़ चढ़ कर सहयोग देना है और खसरा के प्रति समाज में व्याप्त अंधविश्वास एवं भ्रांति को दूर करना है।
इस अवसर पर मंडल के डीजीएनडी सीए विनय कृष्ण, पोलियो कमेटी के को चेयर ज्ञानेन्द्र गुप्ता, डॉ डी सी शुक्ला, रोटरी बरेली के अध्यक्ष डॉ मनीष शर्मा, विभिन्न क्लबों से विकास अग्रवाल, दीपक गोयल, अशोक अवस्थी, अंकुर अग्रवाल, नितिन शर्मा, संजय गर्ग, राजीव बूबना, शेखर यादव, नरेश मलिक, अंकित अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, संजय रिक्रीवल, साहिल गुप्ता, डॉ अमित डेविस, विवेक मेहरा, राज गोपाल खट्टर, सुधा गुप्ता, मुक्ता अग्रवाल , सुभास अग्रवाल, अभय अग्रवाल, सलिल मथुरिया, सह मंडलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, राजेश सेठ, संदीप जैन, जिला चिकित्सालय से शमीम अहमद आदि उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना
0 Response to "स्वास्थ्य विभाग के साथ रोटरी संयुक्त रूप से चलाएगा मेजिल्स इवन रूबेला टीकाकरण अभियान"
एक टिप्पणी भेजें