-->
165 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक राम बारात में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने की आरती, नगरवासियों को दी शुभकामनाएँ

165 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक राम बारात में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने की आरती, नगरवासियों को दी शुभकामनाएँ



बरेली रूबरू बरेली। होली के पावन पर्व पर नगर में निकाली जाने वाली लगभग 165 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक राम बारात इस वर्ष भी श्रद्धाउत्साह एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुई। 


इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री प्रवीण सिंह ऐरन विशेष रूप से उपस्थित रहे और भगवान श्रीराममाता सीता एवं लक्ष्मण जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रदेश एवं नगर की सुख-समृद्धिशांति और उन्नति की कामना की।



राम बारात परंपरागत मार्गों से होते हुए नगर के प्रमुख चौराहों एवं बाजारों से गुजरीजहां श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह आकर्षक स्वागत द्वार सजाए गए थे तथा प्रसाद वितरण एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी। महिलाओंयुवाओं एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बारात में सहभागिता की।


पूर्व सांसद श्री प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि राम बारात केवल एक धार्मिक आयोजन नहींबल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह आयोजन समाज में प्रेमभाईचारासौहार्द और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।उन्होंने सभी नगरवासियों को होली एवं राम बारात की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में आनंदसमृद्धि और खुशहाली लेकर आए।



कार्यक्रम में आयोजक मंडल के श्री राजू मिश्रा (अध्यक्ष)विवेक शर्माराजकुमार गुप्तासुनील रस्तोगी आदि पदाधिकारीस्थानीय जनप्रतिनिधिसामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

0 Response to "165 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक राम बारात में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने की आरती, नगरवासियों को दी शुभकामनाएँ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article