-->
Bareilly News: महिला हैंडबॉल के 17 मैच में केवल राजस्थान एवं झारखण्ड का मैच हुआ ड्रा

Bareilly News: महिला हैंडबॉल के 17 मैच में केवल राजस्थान एवं झारखण्ड का मैच हुआ ड्रा


बरेली रूबरू बरेली। 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को 17 मैच हुए हैंडवाल मैच में एक मैच ड्रा रहा। मैच में उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। 


फ्यूचर विश्वविद्यालय परिसर में इंडियन हैंडबॉल एसोसिएशन एवं जिला ओलम्पिक संघ, बरेली के संयुक्त तत्वावधान में फ्यूचर विश्वविद्यालय परिसर मे चल रही राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पूरे आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के जोश, दर्शकों के उत्साह और शानदार मुकाबलों ने माहौल को रोमांच से भर दिया। 

मंगलवार को कुल 17 मैच हुए । इन मैचों में दिल्ली ने पुडुचेरी को 21- 03 से, पश्चिम बंगाल ने महाराष्ट्र को 28- 05 से, जम्मू और कश्मीर ने तेलंगाना को 5=05 से, उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 30-12 से, राजस्थान ने लक्षद्वीप को 30-10 से, पंजाब ने मध्य प्रदेश को 22- 08 से, छत्तीसगढ ने गुजरात को 26- 16 से, दिल्ली ने बिहार को 27- 10 से, मणिपुर ने केरला को 23 - 08 से, हिमांचल ने तेलंगाना को 31- 00, ओडिशा ने कर्नाटका को 11-10 से, राजस्थान एवं झारखण्ड का मैच 25-25 से ड्रा रहा, पंजाब ने तमिलनाडू को 26- 21 से, गुजरात ने उत्तराखण्ड को 21- 08 से, बिहार ने पुडुचेरी को 19- 09 से, आन्ध्र प्रदेश ने मणिपुर को 16- 13 से, हिमाचल ने जम्मू कश्मीर को 20- 03 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी महाराज सिंह एवं क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के माध्यम से देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आत्मीय संवाद भी खिलाड़ियों के साथ किया। जिससे खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और ऊर्जा को और अधिक प्रबल कर दिया। 
 जिला ओलम्पिक संघ, बरेली के अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता ने संगठन में अभिनव अग्रवाल को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। 
राष्ट्रीय हेंडवाल प्रतियोगिता 3 अप्रैल तक फ्यूचर विश्वविद्यालय परिसर में चल रही है, जिसमें देशभर से आई 27 टीमें भाग ले रही हैं। इन टीमों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ी शामिल हैं, जो खिताब जीतने के लिए पूरे उत्साह और दमखम के साथ मैदान में उतर रही हैं।
हर मैच में खिलाड़ियों का जज्बा, तकनीक और टीमवर्क देखने लायक है, जो इस खेल आयोजन को और अधिक विशेष बना रहा है।
बरेली के खेल प्रेमी प्रतिदिन मैचों का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। 
इससे 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता बरेली के लिए गर्व का विषय बनी हुई है ।
दूसरे दिन कार्यक्रम में फ्यूचर विश्वविद्यालय के चांसलर मुकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ स्वतंत्र कुमार, अभिनव अग्रवाल, रौनक सिंह बग्गा, अंकुर किशोर सक्सेना, समेत विभिन्न गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना।


0 Response to "Bareilly News: महिला हैंडबॉल के 17 मैच में केवल राजस्थान एवं झारखण्ड का मैच हुआ ड्रा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article