-->
Bareilly News: कायस्थ चेतना मंच के होली मिलन में गाए गए मां भगवती के छंद

Bareilly News: कायस्थ चेतना मंच के होली मिलन में गाए गए मां भगवती के छंद

बरेली रूबरू बरेली। कायस्थ चेतना मंच के होली मिलन समारोह की शुरुआत मां भगवती के छंद से प्रारंभ हुई और बाद में राधा कृष्ण के नृत्य एवं फूलों की होली भी खेली गई। 

कायस्थ चेतना मंच के महावीर होटल में हुए कार्यक्रम में नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 के स्वागत समारोह की शुरुआत भगवान श्री चित्रगुप्त वंदना से हुई भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा के सामने श्री अखिलेश सक्सेना आदि ने दीप प्रचलित किया एवं श्रीमती अनीता मुकेश, डॉ पूजा सक्सेना, ललिता सक्सेना, अल्पना सक्सेना, प्रीति सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त जी की वंदना की। उसके बाद मंगल सक्सेना एवं महिलाओं ने मां भगवती के छंद गाए। महिलाओं ने पूर्व पार्षद अनुपम चमन, महिमा सक्सेना, पूजा सक्सेना, और नीतू भटनागर ने होली गीत गाए । 

 उन्मुख सम्भव शील एवं सुरभि, शिवांग सक्सेना एवं जूही सक्सेना, पंकज जोहरी प्रतिभा जौहरी की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को झूमने को बाध्य कर दिया। कार्यक्रम में राजेन विद्यार्थी, डॉ पवन सक्सेना चमन सक्सेना, सतीश कातिब, निर्भय सक्सेना, वीरेंद्र आर्य, बी के सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, अविनाश सक्सेना, अशोक सक्सेना, पी के सक्सेना, राजीव सक्सेना, विकल्प सक्सेना, मंजू लता सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, ऋतु सक्सेना, अनीता मुकेश, शालिनी जौहरी, दीपाली सक्सेना, वंदना वर्मा, जया सक्सेना, अमित अरविंद, अंकुर सक्सेना, अनुज सक्सेना , सत्यम सक्सेना संचालन अमित सक्सेना बिंदु ने की। 


सभी अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने किया एवं आभार डा पवन सक्सेना ने किया। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: कायस्थ चेतना मंच के होली मिलन में गाए गए मां भगवती के छंद"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article