Bareilly News: बदायूं रोड पर चार करोड़ की लागत से सवा किलोमीटर लंबा नाला बनेगा।
बरेली रूबरू बरेली। शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए बदायूं रोड पर सवा किलोमीटर लंबा नाला बनाया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 4 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
नगर निगम बरेली की ओर से प्रस्तावित नाले का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। इस नाले के निर्माण से बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से जूझ रही करीब डेढ़ लाख आबादी को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
महापौर डॉ. उमेश गौतम ने इसे शहर के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए निर्माण विभाग को जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम मजबूत होने से क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को राहत मिलेगी।
0 Response to "Bareilly News: बदायूं रोड पर चार करोड़ की लागत से सवा किलोमीटर लंबा नाला बनेगा।"
एक टिप्पणी भेजें