Bareilly News: शांतिकुंज हरिद्वार की ज्योति कलश यात्रा पर हुई पुष्प वर्षा
बरेली रूबरू बरेली। शांतिकुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश यात्रा का बरेली में पुष्प वर्षा एवं आरती कर स्वागत हुआ।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण के बादअलखनाथ मंदिर के निकट तुलसी स्थल मंदिर में शाम को दीप यज्ञ के तत्पश्चात गायत्री परिवार से जुड़े महिला भक्तों ने शांतिकुंज हरिद्वार और अखंड ज्योत के संबंध में प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में तुलसी स्थल मंदिर के महंत नीरज नयन दास का दुशाला ओढाकर स्वागत किया गया। तुलसी स्थल में यज्ञ के मुख्य यजवान गायत्री परिवार से जुड़े अजय मिश्रा पत्नी प्रिया मिश्रा ने यज्ञ की पूर्णाहुति की।
आरती के बाद प्रसाद वितरण किया। तत्पश्चात अखंड दीप यात्रा त्रिवटी नाथ मंदिर होते हुए राजेंद्र नगर बांके बिहारी मंदिर, वीर सावरकर नगर की विभिन्न कॉलोनी में भ्रमण करने के बाद महानगर कॉलोनी के शिव मंदिर प्रांगण में पहुंची।
गायत्री परिवार के जिला संयोजक दिनेश पांडे ने बताया कि ज्योति कलश यात्रा के स्वागत में बहन कमला, मंजू तिवारी,
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की जिला समन्वयक राजीव जौहरी, डॉ बी पी सिंह, आशुतोष तिवारी राम प्रकाश, राजेश गंगवार, बी के तिवारी, वेद प्रकाश शर्मा का पूर्ण रूप से सहयोग रहा । अब यह कलश यात्रा भ्रमण के बाद बदायूं को जाएगी। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: शांतिकुंज हरिद्वार की ज्योति कलश यात्रा पर हुई पुष्प वर्षा"
एक टिप्पणी भेजें