Bareilly News: सूचना विभाग की प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष के जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक
बरेली रूबरू बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बरेली शहर स्थित हार्ट मैन रामलीला मैदान में 07 दिवसीय प्रदर्शनी का सांसद क्षत्रपाल सिंह गंगवार द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
हार्ट मैन रामलीला मैदान परिसर में लगाई गई इस प्रदर्शनी में सरकार द्वारा विगत 09 वर्षों की उपलब्धियां को दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी 26 मार्च तक लगी रहेगी। प्रदर्शनी के माध्यम से जनसामान्य को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराना है।
प्रदर्शनी में काफी संख्या में लोग पहुंच कर सरकार की योजनाओं के बारे में ले रहे जानकारी।
प्रदर्शनी में बताया गया है कि 75 जनपदों के 826 विकास खंडों तक स्वयं सहायता समूहों द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है।
खेती बाड़ी में ड्रोन का उपयोग हेतु 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया गया है। उत्तर प्रदेश में 18.5 लाख लखपति दीदी को पंजीकृत कर प्रतिमाह 10 हजार से 12 हजार तक की आय सुनिश्चित की गई।पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत 86 हजार से अधिक सोलर पंपों की स्थापना कर कृषको को 90 प्रतिशत तक सब्सिडी उपलब्ध कराई गई है।
प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 3.12 करोड़ किसानों को लाभान्वित किया गया है। निराश्रित महिलाओं की पेंशन 1हजार रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपये करी गई। प्रधान मंत्री फसल बीमा के अंतर्गत 3.53 करोड़ से अधिक किसानों को क्षतिपूर्ति लाभ उनके खातों में अंतरित किया गया है।
ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए 30,500 से अधिक स्वास्थ्य सखियां सक्रिय हैं। आजीविका मिशन के तहत 1.06 करोड़ ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से अब तक 26.81 लाख से अधिक बेटियां लाभान्वित हो चुकी हैं। निर्भय सक्सेना
Bareilly rubaru News चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल से संबंधित खबरों को दिखाता है
Bareilly rubaru News channel is related to Politics, Crime, Bollywood, Entertainment and Business
Stay tuned for all the breaking news in Hindi !
Subscribe now for daily updates.
--------------------------------------
stay connected with us!!
☛ Read our news on
https://unchiawaazzulmkkhilaaf.blogspot.com/?m=1 हमारी खबरें पढ़ें
0 Response to "Bareilly News: सूचना विभाग की प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष के जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक"
एक टिप्पणी भेजें