-->
Bareilly News: बरेली में शिवसेना का पैदल मार्च, गौ रक्षकों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन। गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

Bareilly News: बरेली में शिवसेना का पैदल मार्च, गौ रक्षकों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन। गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

बरेली रूबरू बरेली। शिवसेना के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को नाथ नगरी बरेली में गौ रक्षकों के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।


प्रदर्शन के दौरान शिवसैनिकों ने गौ रक्षकों पर हो रहे कथित अत्याचार, फर्जी मुकदमों और हाल ही में चर्चित गौ रक्षक ‘फरसे वाले बाबा’ की हत्या के विरोध में जमकर नारेबाजी की। 

कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई कि गौ रक्षकों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं, जेल में बंद गौ रक्षकों को रिहा किया जाए और गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए।


इस मौके पर प्रदेश सचिव राजीव पांडे और मंडल प्रमुख संतोष कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वर्तमान में महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से भी इसी तरह का कदम उठाने की मांग की।


वहीं मंडल उप प्रमुख विनोद मिश्रा ने सरकार से गौ संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गौ हत्या के मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान होना चाहिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवसैनिक शामिल हुए। सभी ने गौ माता और गौ रक्षकों के सम्मान में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया और कहा कि जब तक गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा नहीं मिल जाता, आंदोलन जारी रहेगा।


इस दौरान विश्व प्रताप सिंह, रूबी मिश्रा, गीता मिश्रा, जोत कौर, रुद्राक्ष श्रीवास्तव, संजय चंद्रा, राधाकांत पाठक, कन्हैया मिश्रा, अंकुश रस्तोगी, सुधीर शर्मा, उपेंद्र राठौर, प्रमोद कुमार सिंह, सोनू चंद्र, विकास कुमार, राजेंद्र साहू, विष्णु, अंकुर अग्निहोत्री, सुरेश कुमार, आकाश ठाकुर, राम लड़ाते, दीपक राठौड़, अमित राजपूत, सोनू सक्सेना, प्रिंस चंद्र, नवीन शर्मा, अर्चित मिश्रा, हिमांशु रस्तोगी, हरिशंकर चतुर्वेदी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Response to "Bareilly News: बरेली में शिवसेना का पैदल मार्च, गौ रक्षकों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन। गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article