-->
Bareilly News: कुर्मी क्षत्रिय सभा के परिचय सम्मेलन में हुआ 17 कन्याओं का विवाह। आयोजन में शहनाइयों के बीच गूंजे मंगलगीत

Bareilly News: कुर्मी क्षत्रिय सभा के परिचय सम्मेलन में हुआ 17 कन्याओं का विवाह। आयोजन में शहनाइयों के बीच गूंजे मंगलगीत


बरेली रूबरू बरेली। कुर्मी क्षत्रिय सभा के 18वें स्वजातीय परिचय सम्मेलन एवं कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम में पारंपरिक रीति- रिवाज के साथ 17 कन्याओं के विवाह कराए गए। बड़ी संख्या में कुर्मी समाज के लोगो ने शामिल होकर नव दंपत्ति को आशीर्वाद दिया गया।


आयोजन में शहनाइयों के बीच मंगल गीत का भी गायन हुआ। अतिथियों ने विवाह बायोडेटा वाली पत्रिका का भी विमोचन किया।


परिचय सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष के. पी. सेन गंगवार एडवोकेट व उनकी पत्नी सुधा सेन गंगवार ने दीप प्रज्वलन कर किया। 


समारोह में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, ब्लॉक प्रमुख भूपेन्द्र कुर्मी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. डी. पी. गंगवार, प्रवेश राठौर, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, रत्नेश गंगवार समेत अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एड. के. पी. सेन गंगवार ने की जबकि संचालन कुर्मी क्षत्रिय सभा के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने किया।


कुर्मी क्षत्रिय सभा के सामूहिक विवाह में शामिल 17 नवविवाहित जोड़ों को मंच पर बुलाकर अतिथियों ने आशीर्वाद दिया। 

विवाह के बाद सभी को भोजन कराया गया और गृहस्थी हेतु उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुर्मी क्षत्रिय सभा के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, छत्रपाल सिंह गंगवार, महामंत्री रामऔतार गंगवार, मूलचंद्र गंगवार, आलोक गंगवार, एड. मनोज बाबू गंगवार और मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार समेत कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।


कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और सामूहिक विवाह जैसी पहल से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने इसे सामाजिक समरसता की मिसाल बताया।

जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजन बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य की दिशा में मजबूत कदम हैं। 


उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे प्रयास लगातार करने चाहिए। कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष एड. के. पी. सेन गंगवार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाना और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना है। 


उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह से सामाजिक बंधन मजबूत होते हैं और आपसी सहयोग की भावना बढ़ती है।  


कार्यक्रम में अरविन्द पटेल, विद्याराम गंगवार, ओमकार गंगवार, एड. मुनेन्द्र सिंह गंगवार, डा. उग्र सेन गंगवार, युधिष्ठर प्रसाद गंगवार, अमित गंगवार, खेमेन्द्र पाल सिंह, वीरेश कुमार गंगवार, तेज पाल गंगवार, भानू प्रताप गंगवार, मनोहर लाल गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह, भद्र पाल गंगवार और महेश चन्द पटेल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: कुर्मी क्षत्रिय सभा के परिचय सम्मेलन में हुआ 17 कन्याओं का विवाह। आयोजन में शहनाइयों के बीच गूंजे मंगलगीत"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article