Bareilly News: रोटरी बरेली साउथ ने विद्यालय को दिया फर्नीचर व कंप्यूटर
बरेली रूबरू बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा रानी महालक्ष्मी बाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरेली में विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर एवं कंप्यूटर प्रदान किए गए।
क्लब अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने बताया कि यह सेवा कार्य नहीं, बल्कि शिक्षा को सशक्त बनाने और समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में बच्चों के लिए एक सार्थक प्रयास है।
कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर राजीव बूबना ने कहा कि रोटरी क्लब बरेली साउथ की इस पहल से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला तथा उनके शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास होगा ।
कार्यक्रम में क्लब के सचिव संजय गर्ग, रमेश वाष्णेय, अंकुर बंसल, संजय अग्रवाल, रोहित जिंदल सहित अन्य सदस्य की सहभागिता रही। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: रोटरी बरेली साउथ ने विद्यालय को दिया फर्नीचर व कंप्यूटर"
एक टिप्पणी भेजें