-->
Mathura/Bareilly News मथुरा में व्यापारियों की बड़ी बैठक: पूरे प्रदेश में एकजुटता का बिगुल

Mathura/Bareilly News मथुरा में व्यापारियों की बड़ी बैठक: पूरे प्रदेश में एकजुटता का बिगुल


बरेली रूबरू बरेली/मथुरा के एक निजी होटल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल (रजि.) की प्रदेश मंत्रिपरिषद की अहम बैठक आयोजित की गई। 

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने की, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने, व्यापारियों की समस्याओं और भविष्य की रणनीति को लेकर कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर संगठन की शक्ति को पूरे उत्तर प्रदेश में विस्तार देने का संकल्प लिया गया। युवा प्रदेश अध्यक्ष सुनील खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 जून को “संकल्प दिवस” के रूप में मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य प्रदेश भर के व्यापारियों को एकजुट करना है।


इसके अलावा, संगठन के संस्थापक स्व. नेकी राम गर्ग की पुण्यतिथि पर 22 जुलाई को रक्तदान एवं सेवा शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

व्यापारियों की प्रमुख मांगें
बैठक में व्यापारियों ने अपनी कई अहम मांगें सरकार के सामने रखने का निर्णय लिया, जिनमें प्रमुख हैं—
व्यावसायिक बिजली दरों को घरेलू दरों के बराबर किया जाए
लखनऊ में किसानों की तर्ज पर भव्य “व्यापार भवन” बनाया जाए
मंडी समिति व्यवस्था को समाप्त किया जाए
सर्राफा व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं
व्यापारियों को आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ मिले
व्यापारिक पंजीकरण प्रक्रिया आजीवन की जाए
विधान परिषद में व्यापारियों के लिए अलग निर्वाचन क्षेत्र बनाया जाए


प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने वर्ष 2027 के चुनावों को देखते हुए सभी व्यापारियों से एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक व्यापारी वर्ग आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत नहीं होगा, तब तक उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा।

बरेली से पहुंचे पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
बैठक के अंत में बरेली से युवा प्रदेश अध्यक्ष सुनील खत्री ने प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोड़ा, संगठन मंत्री सुभाष धीमान, वरिष्ठ संगठन मंत्री एस.पी. वर्मा, महिला अध्यक्ष गंगा रस्तोगी और महिला महामंत्री निधि अग्रवाल को पटका और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।


बैठक में प्रमुख रूप उपस्थित रहे
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री तिलकराज अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विकास जैन, युवा प्रदेश महामंत्री महेंद्र राजपूत, बरेली से मनोज देवल (महानगर उपाध्यक्ष), प्रवीण कुमार (मीडिया प्रभारी), सुमित सक्सेना, धीरज सक्सेना (जिला संरक्षक) सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Response to "Mathura/Bareilly News मथुरा में व्यापारियों की बड़ी बैठक: पूरे प्रदेश में एकजुटता का बिगुल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article