-->
Bareilly News: बरेली में PNG गैस को लेकर बड़ा अभियान, डीएम ने प्रचार वाहन को किया रवाना

Bareilly News: बरेली में PNG गैस को लेकर बड़ा अभियान, डीएम ने प्रचार वाहन को किया रवाना

बरेली रूबरू बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से सीयूजीएल कंपनी द्वारा संचालित पीएनजी कनेक्शन हेतु आम जनमानस को जागरूक करने संबंधी प्रचार गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


उपरोक्त प्रचार वाहनों द्वारा जनपद बरेली में भ्रमण कर आम जनमानस को पीएनजी कनेक्शन करवाने के संबंध में व पीएनजी से होने वाले फायदे के बारे में जागरूक किया जाएगा।


उपरोक्त कार्यक्रम में सीयूजीएल बरेली के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे जिनके द्वारा अवगत कराया गया कि पीएनजी कनेक्शन हेतु जनमानस को जागरूक करने हेतु दो प्रचार वाहन जनपद बरेली में भ्रमण करेंगे नये पीएनजी कनेक्शन आवेदन करने की प्रक्रिया तथा बिल संबंधी अन्य प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाएगा ।


जनपद बरेली में वर्तमान में कुल 60, 788 पीएनजी के प्रचलित कनेक्शन है। अधिकारियों द्वारा यह भी अवगत कराया है कि वर्तमान में पीएनजी कनेक्शन 5 हजार रुपए का हो रहा है। ऑयल कंपनी द्वारा 2 हजार रुपए की विशेष छूट प्रदान की जा रही है तथा प्रथम बिल पर 500 रुपया की अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जा रही है।


इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी के मंशानुसार जनपद बरेली में कुछ मोहल्लों को पूरी तरह से पीएनजी से समृद्ध किया जाएगा तथा उनका एलपीजी फ्री जोन भी घोषित किया जाएगा। 


इसी के साथ जिलाधिकारी के आदेश अनुसार ए. डी. एम. कंपाउंड और डीएम कंपाउंड के साथ ही साथ जज कॉलोनी और पीडब्ल्यूडी कॉलोनी को भी पीएनजी पाइपलाइन से जोड़ने की पहल की जाएगी। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: बरेली में PNG गैस को लेकर बड़ा अभियान, डीएम ने प्रचार वाहन को किया रवाना"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article