-->
Bareilly news: सुधांशु महाराज जन्मोत्सव पर 23 यूनिट रक्तदान एवं 71 दीप प्रज्ज्वलित

Bareilly news: सुधांशु महाराज जन्मोत्सव पर 23 यूनिट रक्तदान एवं 71 दीप प्रज्ज्वलित


बरेली रूबरू बरेली। विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल द्वारा परम पूज्य गुरुदेव सुधांशु जी महाराज के 71वें जन्मोत्सव पर विभिन्न आध्यात्मिक एवं सेवा कार्यों किए गए जिसमें 23 यूनिट रक्तदान एवं 71 दीप भी प्रज्वलित किए गए। 


श्री भारत माता मंदिर राजेंद्र नगर में हुए इस आयोजन में भक्ति और परोपकार के कार्य हुए।  



कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल महिला प्रधान ममता गर्ग, सविता अरोड़ा, शांति बिष्ट एवं वंदना अग्रवाल द्वारा सामूहिक गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात भजन-कीर्तन एवं सत्संग से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। 

श्रद्धालुओं ने गुरुदेव सुधांशु जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। गुरुदेव के 71वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 71 दीप भी प्रज्वलित किए गए। दीप प्रज्वलन का शुभारंभ विश्व जागृति मिशन के महामंत्री पवन कुमार अरोड़ा, संजय गर्ग के द्वारा किया गया।


गुरुदेव सुधांशु के ‘सेवा ही धर्म’ के संदेश को आत्मसात करते हुए रक्तदान शिविर में युवाओं एवं समाजसेवियों ने बढ़- चढ़कर 23 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। 


आध्यात्मिक कार्यक्रमों के उपरांत आरती, प्रसादी भंडारे हुआ जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने अनुशासित रूप से प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में गुलशन आनंद, मधु सक्सेना, प्रियंका मौर्या, राकेश अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, मंजू गोयल, संजय गर्ग, शिवम, महेंद्र पाठक, कृष्ण अरोड़ा, वेद अरोड़ा, नरेंद्र नाथ खुराना, महेंद्र गंगवार, प्रमोद सक्सेना, प्रियंका मौर्य, सुमित्रा गंगवार एवं संजीव अग्रवाल राकेश गुप्ता, गीतेश गुप्ता, रामबाबू अग्रवाल, इंदिरा खंडेलवाल, इंदु गोयल, राजेश कटिया, रमाशंकर पचौरी सहित अन्य सहयोगियों का योगदान रहा। संयोजक संदीप मेहरा ने बताया कि गुरुदेव सुधांशु जी का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर और आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से मनाया जाता है। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly news: सुधांशु महाराज जन्मोत्सव पर 23 यूनिट रक्तदान एवं 71 दीप प्रज्ज्वलित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article