Bareilly news: बरेली में 31मई को "व्यापारी महाकुंभ" में जुटेंगे प्रदेश भर के व्यापार मंडल
बरेली रूबरू बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापार मंडल के व्यापारी बरेली में 31 मई 2026 को जुटेंगे। इसी दिन प्रदेश के युवा प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी होगा जिसमे प्रदेश के 400 प्रतिनिधि भाग लेंगे। "
व्यापारी महाकुंभ" में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा प्रदेश के युवा प्रांतीय पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराएंगे। बरेली के स्पर्श रिजॉर्ट में 31 मई 2026 को इस व्यापारी महाकुंभ में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी, अति विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार, विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक संजीव कुमार अग्रवाल व बिथरी विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा रहेंगे।
इस अवसर पर शहर के पांच गणमान्य व्यक्तियों राजेश तनेजा, दिलीप गुप्ता, ब्रजेश यादव, इंजी आनंद प्रकाश, युधिष्ठिर= सुनील मलिक, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में बरेली का नाम रोशन किया है, उनको भामाशाह सम्मान से सम्मानित भी किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि भारत में व्यापारियों की हितों की रक्षा करने वाले पंडित श्याम बिहारी मिश्रा द्वारा स्थापित सबसे पुराने संगठन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार देश के हर प्रांत में और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार उत्तर प्रदेश के सभी जिला, तहसीलों तथा टाउन एरिया में स्थापित इकाई के रूप में हुआ है।
बरेली महानगर सदैव कुछ नए कीर्तिमान बनाता है। पूर्व में भी बरेली ने व्यापारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम किए थे। इस बार भी 31 मई को संपूर्ण प्रदेश के युवा प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बरेली में रखा गया है जिसमें लगभग प्रदेश के 400 प्रतिनिधि भाग लेंगे।
31 मई को स्पर्श रिजॉर्ट में प्रातः 10:30 से सायं 5 बजे तक पांच सत्रों में व्यापारी प्रशिक्षण शिविर होगा। इसके बाद सायं 5 बजे से 5:30 तक उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा संपूर्ण उत्तर प्रदेश के युवा प्रांतीय पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराएंगे।
रात्रि 8 बजे से बरेली जिले की समस्त तहसील टाउन एरिया व महानगर के अंदर विभिन्न ट्रेड एसोसिएशन की इकाईयों के पदाधिकारी का बड़ा समागम होगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के अनुसार दो दिवसीय दौरे पर बरेली आ रहे राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष म सुनील सिंह जी 1 जून को बरेली प्रवास करेंगे।
प्रातः 10:30 बजे बी एल एग्रो सभागार में उद्यमियों से मुलाकात करेंगे। 12:30 राजश्री मेडिकल कॉलेज में इंजीनियरिंग मैनेजमेंट व मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है छात्रों को एक उद्बोधन देंगे। 4:30 एक प्रेस वार्ता होगी और शाम को 8 बजे से आई एम ए हाल में आई आई ए, चेंबर ऑफ कॉमर्स, लघु उद्योग भारती, आर एम ए ए व्यापार मंडल आदि संगठनों के पदाधिकारीयों की उपस्थिति रहेगी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, राजेश जसोरिया, संजीव चांदना ने बताया कि बरेली में इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य बरेली में औद्योगिक विकास की गति को तेज करना, उद्योगों व व्यवसायों में केंद्रीय विभागों द्वारा आ रही परेशानियों को दूर कराना, सभी औद्योगिक संगठनों तथा व्यापार मंडल को एक मंच पर लाकर शहर के सर्वांगीण विकास में योगदान देना और नई पीढ़ी को उद्योगों और व्यवसाय की तरफ आकर्षित करना है।
इस अवसर पर दुर्गेश खटवानी, प्रवीण गोयल, मनमोहन सब्बरवाल, अवधेश अग्रवाल, सुशील मित्तल, आदि मौजूद रहे। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly news: बरेली में 31मई को "व्यापारी महाकुंभ" में जुटेंगे प्रदेश भर के व्यापार मंडल"
एक टिप्पणी भेजें