-->
Bareilly news: साहित्य परिषद बरेली के डाॅ व्रजेश शर्मा जिला अध्यक्ष, विमलेश दीक्षित मंत्री बने

Bareilly news: साहित्य परिषद बरेली के डाॅ व्रजेश शर्मा जिला अध्यक्ष, विमलेश दीक्षित मंत्री बने


बरेली रूबरू बरेली।  अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रान्त के बरेली जनपद की नवीन कार्यकारिणी का मनोनयन आगामी दो बर्षों के लिए हुआ इसमें व्रजेश कुमार शर्मा को जनपदीय अध्यक्ष, विमलेश चन्द्र दीक्षित को मंत्री बनाया गया।

प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ विपिन वार्ष्णेय ने नवीन जनपदीय कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई ।श्रीमती निरुपमा अग्रवाल के प्रभात नगर आवास पर प्रान्तीय अध्यक्ष डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा ने 25 सदस्यीय नवीन जनपदीय कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की। इसमें प्रो विनीता सिंह सिसोदिया को कार्यकारी मंत्री, गंगा राम पाल को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।


 नवीन कार्यकारिणी में डाॅ रवि प्रकाश शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, मोहन चन्द्र पाण्डेय और निर्भय सक्सेना को बरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरदार गुरविंदर सिंह, प्रवीण कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार मिश्रा और पूजा नारंग को उपाध्यक्ष, कवि नितेश कपूर, ए. के. जैन, उन्नति राधा शर्मा और प्रीति कौशिक को संयुक्त मंत्री, शिव शर्मा, महेन्द्र पाल राही को संगठन मंत्री, संजीव शंखधार, रितेश साहनी को प्रचार मंत्री, अभिषेक अग्निहोत्री को संचार मन्त्री, मीडिया प्रभारी का दायित्व अनुराग उपाध्याय को दिया गया।
नवीन पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान करके उनका माल्यार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद प्रांतीय महामन्त्री डाॅ शशि बाला राठी, निरुपमा अग्रवाल, डाॅ अखिलेश कुमार गुप्ता, रोहित राकेश, मनीषा आहूजा और एस के कपूर ने नवीन पदाधिकारियों को बधाई दी।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी में मौजूद साहित्यकारों ने देश प्रेम, मां की महिमा, संस्कृति और भक्ति रस से ओत-प्रोत भावपूर्ण रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में निरुपमा अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया । निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly news: साहित्य परिषद बरेली के डाॅ व्रजेश शर्मा जिला अध्यक्ष, विमलेश दीक्षित मंत्री बने"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article