Bareilly news: बालटाल में लगने वाले शिवभक्तों के भंडारे को भेंट की काफी मशीन
बरेली रूबरू बरेली। जम्मू कश्मीर के बाबा अमरनाथ यात्रा में जाने वाले शिव भक्तों के लिए बालटाल के दोमेल में यात्रा मार्ग पर इस बार भी संजय पाराशरी की संस्था शिव शक्ति मानव सेवा समिति बदायूं/बरेली का 20वा 60 दिवसीय भंडारा
1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा। उपजा प्रेस क्लब बरेली में बालटाल में निरंतर भंडारा लगाने वाले बदायूं के संजय पाराशरी एवं तुषार पाराशरी का आने पर उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना एवं उनकी टीम ने स्वागत किया।
इस बार भंडारे में भोले भक्तों को भंडारे में काफी सेवा के लिए काफी मशीन भी भेट की गई।बाबा अमरनाथ भंडारे के लिए शिव शक्ति मानव सेवा समिति, बदायूं को उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन सक्सेना, निर्भय सक्सेना, पुत्तन सक्सेना, जे के सक्सेना, मुकेश तिवारी, शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, नीरज आनंद, अशोक शर्मा लोटा, शंकर लाल, विजय सिंह, विवेक मिश्रा आदि ने एक कॉफी मशीन भेंट की। कहा गया कि इस बार भी बरेली से बड़ा जत्था अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन को जाएगा जिनके लिए डोमेल बालटाल में लगने बाले बदायूं/बरेली वाले भंडारे में विश्राम की व्यवस्था रहेगी।
संजय पाराशरी का कहना है कि इस बार एडवोकेट जे के सक्सेना, पुत्तन सक्सेना आदि ने काफी मशीन देकर शिवभक्तों का मनोबल बढ़ाया है। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly news: बालटाल में लगने वाले शिवभक्तों के भंडारे को भेंट की काफी मशीन"
एक टिप्पणी भेजें